फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Officers who reached Mahendragarh returned in just two hours

महेंद्रगढ़ पहुंचे अधिकारी महज दो घंटे में ही वापस लौटे

Tue, 09 Feb 2021 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Officers who reached Mahendragarh returned in just two hours
प्रदेश सरकार के निर्देश मंगलवार को अधिकारी कार्यालय लगाने के लिए महेंद्रगढ़ पहुंचे। नारनौल से आए सभी अधिकारी महज दो घंटे में ही वापस लौट गए। डीसी ने सभागार में लोगों की समस्याएं सुनीं। पहली बार सीएमओ, रोडवेज महाप्रबंधक, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला लोक संपर्क अधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी महेंद्रगढ़ पहुंचे। अधिकारियों के बैठने के लिए कार्यालय तय नहीं होने के कारण अव्यवस्था का माहौल रहा।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह जारी हुए निर्देश के अनुसार नारनौल में बैठने वाले अधिकारी मंगलवार को महेंद्रगढ़ में कार्यालय लगाने पहुंचे।कौन अधिकारी कहां बैठेगा इसको लेकर किसी तरह की व्यवस्था नहीं थी।अधिकतर अधिकारी डीसी के साथ उनके कक्ष में ही बैठे। कुछ अधिकारी अपने संबंधित विभाग के कार्यालय में उपस्थित रहे। अधिकारी दोपहर पौने बारह बजे महेंद्रगढ़ लघु सचिवालय पहुंचे। यहां डीसी अजय कुमार ने सभागार में समस्या सुनीं। महज 15 मिनट में शिकायत सुुनने के बाद डीसी लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में बैठ गए। करीब एक घंटे बाद डेढ़ बजे अधिकारी वापस लौटना शुरू हो गए। अपनी शिकायत सुनाने पहुंचे लोगों ने कहा कि एक दिन अधिकारियों के यहां आने से किसी तरह का बदलाव नहीं आएगा। अधिकारी यहां पर पूरे दिन कार्यालय लगाएं। यहां पर ही हमारा रिकार्ड होना चाहिए। जिसमे समाधान किया जा सके। अब यहां पर शिकायत देने के बाद भी हमें नारनौल कार्यालय जाने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

वर्जन
अधिकारियों के महेंद्रगढ़ आकर लोगों की समस्या सुनने के आदेश हैं। यहां रिकॉर्ड, कार्यालय शिफ्ट करने के आदेश नहीं हैं। अगर रिकॉर्ड नारनौल है तो लोगों को वहां जाना पड़ेगा। कौन अधिकारी नहीं आया इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता। संबंधित अधिकारियों से जवाब लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय कुमार, उपायुक्त, महेंद्रगढ़।
डीसी ने 15 मिनट में सुनी 17 शिकायतें
उपायुक्त की अध्यक्षता में लगे कैंप कार्यालय में विभिन्न विभागों से संबंधित 17 शिकायतें आई। जिसमें से अधिकतर का मौके पर समाधान किया। उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि हर मंगलवार को जिला अधिकारियों के महेंद्रगढ़ उपस्थति होने पर इस क्षेत्र के लोगों को नारनौल के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। उनकी उर्जा व धन की बचत होगी। अधिकारी महेंद्रगढ़ में अपना कार्यालय कार्य करेंगे। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed