{"_id":"6a8738a74ffcd409d501b325","slug":"observed-the-hearing-process-of-sir-notices-narnol-news-c-198-1-rew1001-243959-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एसआईआर नोटिसों की सुनवाई प्रक्रिया को देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एसआईआर नोटिसों की सुनवाई प्रक्रिया को देखा
विज्ञापन
बावल। एसडीएम संजीव कुमार ने लगातार दूसरे दिन एसआईआर नोटिसों से संबंधित सुनवाई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और वहां व्यवस्थाओं तथा सुनवाई प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से मामलों की स्थिति और मतदाताओं को आ रही समस्याओं की जानकारी ली।
एसडीएम ने पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल में स्थापित सुनवाई केंद्र का निरीक्षण किया। यहां विनोद जैन को अतिरिक्त एईआरओ नियुक्त किया गया है। इसके बाद उन्होंने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल स्थित सुनवाई केंद्र का निरीक्षण किया, जहां लक्ष्मी नारायण गौड़ अतिरिक्त एईआरओ के रूप में नियुक्त हैं।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने एसआईआर नोटिसों से संबंधित चल रही सुनवाई, मामलों की वर्तमान स्थिति तथा मतदाताओं, बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों को आ रही समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एसडीएम ने कहा कि यदि कोई मतदाता उचित कारण से पहली सुनवाई में उपस्थित नहीं हो पाता है तो उसे पर्याप्त समय देते हुए दूसरी सुनवाई का अवसर अवश्य दिया जाए। उन्होंने सुनवाई प्रक्रिया नियमों के अनुसार पूरी करने और मतदाताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए।