{"_id":"67193e0d084606dd900f0f4d","slug":"o-dukh-bhanjan-maruti-nandandevotees-became-emotional-on-the-hymn-narnol-news-c-196-1-nnl1003-117384-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हे दुख भंजन मारुति नंदन...भजन पर भाव विभोर हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हे दुख भंजन मारुति नंदन...भजन पर भाव विभोर हुए श्रद्धालु
Wed, 23 Oct 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल व श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ की ओर से बड़ा तालाब के पास स्थित एमएलएस कॉलोनी में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल ने की। यजमान अशोक सोनी को परिवार सहित पूजन करवा बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई गई। इसके बाद हनुमान चालीसा व रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया, जिसमें पंडित महेश शर्मा, पंडित दीपक शर्मा, कांशीराम पार्षद, दिनेश बारी, गौरीशंकर शर्मा व पंडित योगेश शर्मा आदि ने सुंदरकांड पाठ के दोहे-चौपाइयों का गायन किया। पाठ समापन के बाद भजनों का दौर शुरू हुआ, जिसमें गायक पवन सोनी ने फुर्सत लगे तो बाबा निर्धन के घर भी आना, योगेश शर्मा ने हे दुख भंजन मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार, गौरीशंकर ने रामा- रामा रटते-रटते बीती रे उमरिया आदि भजन सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर राधेश्याम सर्राफ, विकास अग्रवाल, पुष्पा सोनी, मंजू सोनी, विक्रम सोनी, ध्रुव सोनी, पीयूस, राजा आदि मौजूद रहे।