फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Number of corona infected increased to 127, 4 were discharged

कोरोना संक्रमितों की संख्या 127 हुई, 4 को किया डिस्चार्ज

Thu, 13 Jan 2022 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Number of corona infected increased to 127, 4 were discharged
नव वर्ष से अब तक मात्र 13 दिनों में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 100 से पार हो गई है। यह न केवल प्रशासन के लिए बल्कि आमजन के लिए भी चिंता का विषय है क्योंकि जिले में कोरोना के केस काफी तेज गति से बढ़ने लगे हैं। अगर प्रशासन ने अभी कुछ सख्त कदम नहीं उठाए तो आने वाले दिनों में यह आंकड़ा काफी ऊपर जा सकता है। जिसके बाद स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बनाना मुश्किल हो सकता है। वीरवार को जिला में 29 कोरोना संक्रमित केस आए हैं। इस प्रकार अब जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 21852 हो गई है। जिनमें से 21570 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। वहीं वीरवार को भी 4 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 155 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है जबकि जिले में कोरोना के 127 केस अभी भी सक्रिय है। 13 जनवरी तक 243059 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 112482 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। वहीं अब तक कोविड-19 के लिए जिले से 487020 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1771 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन

आज आए कोरोना संक्रमितों की सूची
जिले में वीरवार को 29 कोरोना के मामले आए इनमें सुजापुर में 1, नीरपुर में 1, कांटी में 1, छितरोली में 1, धनौदा में 1, कनीना में 2, कोटिया में 1, नांगल में 1, नांगल मोहनपुर में 1, मुंडियाखेड़ा में 1, हुडा सेक्टर नारनौल में 3, रेवेन्यू कॉलोनी नारनौल में 2, मामराज कॉलोनी नारनौल में 1, मोहल्ला नलापुर नारनौल में 1, माली टिब्बा में 1, महेंद्रगढ़ रोड नारनौल में 2, जड़वा में 1, पथरवा में 1, भोजावास में 1, बलाह कला में 2, बड़गांव में 1, दुबलाना में 1, मोहनपुर में 1 कोरोना संक्रमित मरीज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed