फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Now professional training of first aid will be available in the village itself

अब गांव में ही मिलेगा फर्स्ट एड का प्रोफेशनल प्रशिक्षण

Fri, 25 Mar 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Now professional training of first aid will be available in the village itself
उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस समिति के प्रधान श्याम लाल पुनिया के मार्गदर्शन में रेडक्रॉस समिति की ओर से फर्स्ट एड एंव होम नर्सिंग की प्रोफेशनल ट्रेनिंग गांव स्तर पर करवाने की पहल की हैं। हरियाणा राज्य में रेडक्रॉस नारनौल पहली ऐसी ब्रांच हैं जिसने इस सेवा को गांव स्तर पर ले जाने की पहल की है। युवा ट्रेनिंग के लिए रेडक्रॉस हरियाणा की ेवेबसाइट हरियाणा रेडक्रॉस डॉट इन पर पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला रेडक्रॉस समिति के सचिव श्याम सुंदर ने बताया कि यदि हम जीवन में समाज सेवा के भाव से काम करते हैं तो इसका लाभ आमजन को भी मिलने लगता हैं। उन्होंने बताया कि जिला रेडक्रॉस समिति की ओर से किसी भी दुर्घटना से बचने एवं रोजगार उपलब्ध हो सके इसके लिए जिले के सभी गांव में 18 वर्ष से अधिक की उम्र के युवक व युवतियों को सूचीबद्ध करने की नई पहल की है। आमजन को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसी उद्देश्य से फर्स्ट एड एंव होम नर्सिंग की प्रोफेशनल ट्रेनिंग को अब जिला स्तर पर देने के साथ-साथ सभी उपमंडल, खंड स्तर एवं गांव में देने का भी प्रोजेक्ट बनाया है। अब तक रेडक्रॉस टीम की ओर से कनीना, नांगल चौधरी के 40 से अधिक गांव में युवाओं से संपर्क किया जा चुका हैं जिससे कि युवा चार दिन की प्रोफेशनल फर्स्ट एड एवं होम नर्सिंग की ट्रेनिंग लेने के बाद कंडक्टर का लाइसेंस बनवाकर किसी भी परिवहन विभाग, कंपनी, फैक्ट्री में रोजगार के लिए अप्लाई कर सकें और फर्स्ट एड का लेक्चरर बनकर हजारों युवाओं को प्रशिक्षण देकर खुद को एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बना सकें।
विज्ञापन

रेडक्रॉस सचिव ने बताया कि भारतीय रेडक्रॉस सेंट जॉन एंबुलेंस इंडिया द्वारा करवाई जाने वाली फर्स्ट एड एवं होम नर्सिंग की ट्रेनिंग के लिए युवाओं को अब तब दूरदराज के गांव से नारनौल शहर आना पड़ता था। अब नई पहल से युवाओं को रेडक्रॉस ने गांव स्तर पर यह प्रशिक्षण देने की शुरुआत की हैं जिससे युवाओं का पैसा और समय दोनों ही बच पाएंगे। युवा ट्रेनिंग के लिए रेडक्रॉस हरियाणा की वेबसाइट हरियाणा रेडक्रॉस डॉट इन पर पंजीकरण करवा सकते हैं और पंजीकरण के बाद 25 युवाओं का बैच तैयार कर फर्स्ट एड की ट्रेनिंग रेडक्रॉस की अनुभवी टीम द्वारा गांव स्तर पर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed