फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Now, get a list of medicines available at the hospital with a single scan.

Mahendragarh-Narnaul News: अब एक स्कैन में मिलेगी अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की सूची

Mon, 26 Oct 2026 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Now, get a list of medicines available at the hospital with a single scan.
फोटो संख्या:66नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में दवाई कक्ष के बाहर  लगा बार कोड--संवाद
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल में अब मरीजों को दवा की जानकारी के लिए काउंटर पर लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मरीज अपने मोबाइल फोन से बारकोड स्कैन करके अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की सूची देख सकेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए डॉक्टरों के कक्षों और दवा काउंटर पर बारकोड लगाए गए हैं। इससे मरीजों को दवाओं के प्रकार, संख्या और उपलब्धता की जानकारी आसानी से मिल जाएगी।
अब तक मरीजों को निर्धारित दवा की उपलब्धता जानने के लिए कई बार दवा काउंटर पर जाना पड़ता था। वहां भीड़ होने के कारण उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ता था। नई व्यवस्था से मरीज मोबाइल पर ही सूची देख सकेंगे जिससे काउंटर के बार-बार चक्कर लगाने और लाइन में लगने की जरूरत कम होगी।
विज्ञापन

बाहर से दवा खरीदने की मजबूरी घटेगी
कई बार अस्पताल में दवा उपलब्ध न होने पर मरीजों को बाहर से खरीदनी पड़ती है। बारकोड से अस्पताल में मौजूद दवाओं की जानकारी पहले ही मिल जाएगी। इससे अस्पताल में उपलब्ध दवाओं का फायदा मरीजों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। एसएमओ डॉ. जयप्रकाश ने कहा कि अब डॉक्टर दवाओं की उपलब्धता की जानकारी नियमित रूप से अपडेट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी के निरीक्षण के बाद उठाया कदम
बता दें कि वीरवार को डीसी अनुपमा अंजलि ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। उन्होंने एसएमओ डॉ. जयप्रकाश को बायोमीट्रिक मशीन ठीक करवाने और दवाओं की सूची काउंटर पर लगाने के निर्देश दिए थे। साथ ही सूची को नियमित रूप से अपडेट करने के लिए भी कहा था। इन निर्देशों के बाद अब दवा की जानकारी के लिए बारकोड लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed