फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Now farmers have to put lines for urea

अब यूरिया के लिए किसानों को लगानी पड़ रही लाइन्

Wed, 08 Dec 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Now farmers have to put lines for urea
सतनाली अनाज मंडी में यूरिया के लिए लगी महिलाओं और किसानों की लाइन। संवाद - फोटो : Narnol
डीएपी खाद के बाद अब यूरिया के लिए भी किसान लाइन में लगने के लिए मजबूर हैं। बुधवार को जैसे ही खाद बिक्री केंद्रों पर खाद आने की सूचना मिली तो किसानों की भीड़ खाद लेने के लिए उमड़ पड़ी। वहीं सतनाली कस्बे में पैक्स एवं निजी खाद-बीज केंद्र पर यूरिया आने की सूचना के बाद दोनों ही स्थानों पर किसानों की भीड़ एकत्रित हो गई। किसानों को महिला व पुरुषों की अलग-अलग लाइन बनवाकर टोकन वितरित किए गए और प्रति किसान तीन बैग यूरिया वितरित की गई।
विज्ञापन

किसान बोले, पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रही खाद
लाइनों में लगे किसानों ने बताया कि डीएपी के बाद अब यूरिया भी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रही है, जिससे उनको सरसों की पहली सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सतनाली के दोनों केंद्रों पर कुल 1600 बैग यूरिया पहुंची है। किसान सुमेर, रोहताश, विनोद, उमेद, महाबीर, जगदीश, मोहन, नागर, महेंद्र, सतीश ने बताया कि पहले तो डीएपी के लिए परेशान होना पड़ा और अब यूरिया के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि खेतों में अब यूरिया की आवश्यकता है। किसानों ने जल्द से जल्द पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

सतनाली में पहुंचे 1600 बैग
कृषि अधिकारी सज्जन धनखड़ ने बताया कि सतनाली में एक निजी खाद-बीज बिक्री केंद्र एवं पैक्स सोसायटी केंद्र पर यूरिया के 800-800 बैग पहुंचे गए हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को लाइन बनवाकर टोकन दिए जा रहे हैं। इसके बाद प्रति किसान तीन बैग यूरिया वितरित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पहुंची करीब 21870 हजार बैग खाद
जिले के विभिन्न केंद्रों पर बुधवार को करीब 21 हजार 70 बैग यूरिया पहुंची है। खाद पहुंचने के बाद विभिन्न बिक्री केंद्रों पर वितरण किया जा चुका है। किसानों को खाद की कमी नहीं आने दी जाएगी। - डॉ. अजय यादव, उप मंडल कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed