फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Now books will be issued in the district library through bar code

जिला लाइब्रेरी को डिजिटल बनाने के लिए दिए उपकरण

Mon, 16 Aug 2021 10:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Now books will be issued in the district library through bar code
उपायुक्त अजय कुमार को लाइब्रेरी के लिए उपकरण सौंपते जिला शिक्षा अधिकारी। - फोटो : Narnol
नारनौल। जिला लाइब्रेरी को डिजिटल बनाने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को लघु सचिवालय में उपायुक्त अजय कुमार को प्रिंटर, बार कोड रीडर व यूपीएस सौंपा। अब किसी के नाम किताब इश्यू करने में आसानी रहेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कृतिश कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग के जेआरसी काउंसिलर ने मिलकर जिला लाइब्रेरी को एक प्रिंटर, एक बार कोड रीडर व एक यूपीएस उपायुक्त को सौंपा। जिला लाइब्रेरी को डिजिटल करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई थी। उसी के फलस्वरूप सबसे पहले शिक्षा जगत से जुड़े लोगों से शुरूआत हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे लाइब्रेरी में आकर किताबें पढ़ें। जिला लाइब्रेरी में अब सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं। लाइब्रेरी को डिजिटल बनाया जाएगा। डिजिटल बनाने का मकसद यही है कि छात्र-छात्राओं को किताबें ढूंढने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। अब यहां पर रखी गई सभी किताबों पर बार कोड लगाया जाएगा। विद्यार्थियों को बुक इश्यू करते समय बार कोड से ही रिकार्ड में इंट्री हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब किताबों को बार कोड के हिसाब से रखा जाएगा। इसके बाद किताबें ढूंढने के लिए कंप्यूटर पर सर्च करके पता लग सकेगा कि कौन सी विषय की किताबें कहां रखी हैं। इसी प्रकार अलमारियों पर भी ऐसे स्टीकर लगें होंगे जो विषयवार किताबों की जानकारी देंगे। आज के युग में डिजिटलाइजेशन को शिक्षा के विकास के एक प्रमुख पहलू के रूप में देखा जाता है। दान किया गया यह सामान सार्वजनिक पुस्तकालय के डिजिटलीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस मौके पर डीईईओ विजेंद्र श्योराण, बीईओ सुभाष चंद्र, डीपीई डॉ. हंसराज गुर्जर और अन्य जेआरसी काउंसलर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed