फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Now Aam Aadmi Party government will be formed in Haryana: Sanjay Singh

अब हरियाणा में बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार : संजय सिंह

Mon, 05 Aug 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 05 Aug 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Now Aam Aadmi Party government will be formed in Haryana: Sanjay Singh
फोटो संख्या:66- आदर्श रामलीला कमेटी में आयोजित बदलाव जनसभा कार्यक्रम में आप के राज्यसभा सांसद स
महेंद्रगढ़। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने रविवार को महेंद्रगढ़ में बदलाव जनसभा को संबोधित कर अरविंद केजरीवाल के लिए समर्थन मांगा। संजय सिंह ने कहा कि आप पार्टी की ओर से 15 दिन में हरियाणा में 45 रैली की जा रहीं हैं। प्रदेश की जनता की आवाज है कि कांग्रेस, भाजपा व इनेलो को मौका दे चुके हैं अब आप को मौका देना है। क्योंकि अरविंद केजरीवाल हरियाणा की मिट्टी से निकले और उन्होंने देश के सबसे बड़े संस्थान आईआईटी खड़गपुर से पढ़ाई की। अब हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिल्ली में बिजली फ्री, पानी फ्री, शिक्षा फ्री, चिकित्सा फ्री, महिलाओं के लिए बस यात्रा और बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा फ्री करने का काम किया। किसानों को समर्थन मूल्य देने के लिए सरकार के पास पैसा नहीं है, नौजवानों का पैसा कहां गया। बीजेपी की सरकार ने पूंजीपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये माफ कर दिया, लेकिन किसान और नौजवान का कर्जा माफ करने के लिए सरकार के पास पैसा नहीं है। देश के बैंकों को चंद पूंजीपतियों ने लूटने का काम किया है। अडानी ने 2.5 लाख करोड़ रुपये, नीरव मोदी ने 20 हजार करोड़ रुपये और विजय माल्या ने 10 हजार करोड़ रुपये बैंकों का लूटा। ये व्यवस्था हम बदलेंगे और सरकार पूंजीपतियों की नहीं बल्कि किसानों, मजदूरों, महिलाओं और नौजवानों की सरकार होगी। 73 साल में मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना है, हरियाणा के युवा को 21 साल में रिटायर करोगे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का संदेश लेकर आपके बीच आया हूं। हरियाणा के लिए केजरीवाल ने पांच गारंटी दी है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की राजनीति में भी होगा बदलाव
आम पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव ने कहा कि जनसभा में पहुंची भीड़ देखकर लग रहा है कि महेंद्रगढ़ की राजनीति में बदलाव होगा। पिछले 45 साल से दो नेताओं का राज रहा हैं। इसके बाद विकास के मामले में जिला लगातार पिछड़ा जा रहा हैं। सबसे पुराना जिला होने के बाद भी जिला मुख्यालय का हक नहीं मिला हैं। शहर में एक सड़क बनने में 20 साल का समय लग जाता हैं। इस अवसर पर संगठन मंत्री रविंद्र सिंह मटरू, लोकसभा अध्यक्ष एडवोकेट सत्यनारायण यादव, इंजीनियर नरेंद्र यादव, धनराज कुंडु, महेंद्र सिंह झंडू हास्य कलाकार, रिप्पी फौगाट, इंदू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed