फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Notices ineffective; 202 employees on strike; march on foot to Aarti Rao's office.

Mahendragarh-Narnaul News: नोटिस बेअसर, 202 कर्मचारी हड़ताल पर, आरती राव के कार्यालय तक पैदल मार्च

Sat, 05 Sep 2026 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Notices ineffective; 202 employees on strike; march on foot to Aarti Rao's office.
फोटो नंबर-16अटेली में स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद
नारनौल/मंडी अटेली। पालिका सचिव की ओर से काम पर लौटने का नोटिस जारी किए जाने के बावजूद 202 सफाई कर्मचारी शनिवार को हड़ताल पर रहे। वहीं जिलेभर के सफाई कर्मचारियों ने मंडी अटेली शहर में पैदल मार्च निकाला और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के कार्यालय पहुंचकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला प्रधान राहुल सांगवान के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारी पुरानी नगर पालिका कार्यालय से मुख्य मार्गों से होते हुए मंत्री के कार्यालय पहुंचे। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें जल्द पूरी करने की मांग की। प्रवक्ता महाबीर सिंह ने बताया कि कर्मचारियों ने पालिका सचिव का नोटिस स्वीकार नहीं किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने हाथों में बैनर लेकर और उल्टी झाड़ू घुमाकर सरकार की नीतियों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सफाई और सीवर का काम स्थायी है लेकिन कई कर्मचारी वर्षों से कच्चे तौर पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री के निजी सचिव विकास यादव से मुलाकात कर मांगों का ज्ञापन दिया। कर्मचारियों ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा खत्म करने, वेतन बढ़ाने और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग रखी। नेताओं ने मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। वहीं, हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह करीब 80 टन कूड़ा जमा हो गया है।

ड्यूटी ज्वाइन करने आदेशों का विरोध
फोटो संख्या: 76
महेंद्रगढ़/कनीना। कर्मचारी धरने पर बैठे रहे और सरकार व प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को नियमित करना, ठेका प्रथा समाप्त करना, एचकेआरएन कर्मचारियों को नियमित करना व समान काम के लिए समान वेतन देना शामिल है। कर्मचारियों ने सरकार के ड्यूटी ज्वाइन करने संबंधी आदेशों का विरोध किया। शनिवार को नगर पालिका, सफाई और अग्निशमन कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के अटेली कार्यालय पर प्रदर्शन किया। फायर प्रधान रामासिंह और उप प्रधान शैलेन्द्र ने कर्मचारियों का नेतृत्व किया। नगरपालिका प्रधान पूर्ण, सन्नी और रिंकु भी प्रदर्शन में शामिल रहे। नारनौल इकाई के प्रधान सहित अन्य नेता भी मौजूद थे। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। संवाद

.................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed