फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Notice of by-election issued for vacant posts

Mahendragarh-Narnaul News: रिक्त पदों के लिए उपचुनाव की सूचना जारी

Tue, 08 Apr 2025 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Notice of by-election issued for vacant posts
नारनौल। हरियाणा राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी दिशा निर्देशानुसार जिला महेंद्रगढ़ में रिक्त पदों पर सरपंच व पंचों के पदों के लिए उपचुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए वार्ड वाइज मतदाता सूची तैयार करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिला महेंद्रगढ़ में एक सरपंच तथा 32 पंच पद के लिए उपचुनाव होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ. विवेक भारती ने बताया कि खंड नारनौल के गांव हमीदपुर में सरपंच पद के लिए उपचुनाव कराए जाएंगे।
इसी प्रकार खंड अटेली के गांव खेड़ी के वार्ड नंबर 9 में व उनींदा के वार्ड नंबर 1 में पंच के लिए उपचुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि खंड कनीना के गांव खरखड़ाबास के वार्ड नंबर 7, छितरोली के वार्ड नंबर 7, मुंडायन के वार्ड नंबर 1, झिंगावन के वार्ड नंबर 3, कपूरी के वार्ड नंबर 2, गुढा के वार्ड नंबर 1, झाड़ली के वार्ड नंबर 1, धनौंदा के वार्ड नंबर 16 व बागोत के वार्ड नंबर 11 में पंच पद के लिए उपचुनाव कराए जाएंगे। महेंद्रगढ़ खंड के गांव खातीवास के वार्ड नंबर 5, उस्मापुर के वार्ड नंबर 1 व बुचोली के वार्ड नंबर 9 में पंच पद के लिए उपचुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन

खंड नांगल चौधरी के गांव मौरुंड के वार्ड नंबर 1, जैनपुर के वार्ड नंबर 1, शहबाजपुर के वार्ड नंबर 4 तोताहेड़ी के वार्ड नंबर 7 व मोहबतपुर भुंगारका के वार्ड नंबर 4 में पंच पद के लिए उपचुनाव कराए जाएंगे। खंड नारनौल के गांव हमीदपुर के वार्ड नंबर 3, बलाह कला के वार्ड नंबर 11, थाना के वार्ड नंबर 7, मकसूसपुर के वार्ड नंबर 3 व लहरोदा के वार्ड नंबर 6 में पंच पद के लिए उपचुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड निजामपुर के गांव बखरीजा के वार्ड नंबर 1 तथा खंड सतनाली के गांव ढाणा के वार्ड नंबर 4, नंगला के वार्ड नंबर 3 व 4, बारडा के वार्ड नंबर 13, जड़वा के वार्ड नंबर 2 व नावा के वार्ड नंबर 1, सीहमा खंड के गांव शहरपुर के वार्ड नंबर 2 पंच पद के लिए उपचुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed