{"_id":"69fcd5423bcc429ae80d90e7","slug":"not-water-but-trouble-the-department-is-shirking-its-responsibility-narnol-news-c-203-1-mgh1004-126279-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पानी नहीं, परेशानी...जिम्मेदारी से भाग रहा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पानी नहीं, परेशानी...जिम्मेदारी से भाग रहा विभाग
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- वार्ड नंबर नौ में बर्तन में भरा गंदा पानी--स्रोत- मोहल्लावासी
महेंद्रगढ़। शहर के वार्ड-नौ और 10 में एक सप्ताह से दूषित पेयजल सप्लाई और वार्ड-6 में पानी की बाधित आपूर्ति ने करीब दस हजार लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भीषण गर्मी के बीच पानी जैसी बुनियादी सुविधा के ठप होने से स्थानीय निवासी गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। समस्या के समाधान में देरी पर लोगों में नाराजगी गहराती जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार जेई और एसडीओ को इस समस्या से अवगत कराया लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थिति यह है कि वार्ड-9 और 10 में एक सप्ताह से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है जबकि वार्ड-6 में सप्लाई बाधित है। इसके चलते लोग पीने के पानी के लिए कैंपर और महंगे टैंकरों पर निर्भर हो गए हैं।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हैं क्योंकि उनके पास आरओ या वैकल्पिक साधन नहीं हैं। वे मजबूरी में इसी दूषित पानी का उपयोग खाना पकाने और पीने में कर रहे हैं जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
आक्रोशित राठौड़ान मोहल्लावासियों ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे और जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में मटके फोड़कर विरोध जताएंगे।
बॉक्स
मोहल्ले में बदबूदार व गंदा पानी आ रहा है। अधिकारियों को कई बार सूचित कर चुके है लेकिन समाधान नहीं हुआ है। अगर तीन दिन में समाधान नहीं हुआ तो मोहल्लावासी विभाग के कार्यालय में मटका फोड़कर धरना प्रदर्शन करेंगे।-मनीष राजपूत, मोहल्ला राठौड़ान
बॉक्स
अधिकतर लोगों के घरों में आरओ नहीं है जिसके कारण मजबूरन लोग दैनिक जरूरतों के साथ-साथ खाना पकाने और पीने में भी इसी दूषित पानी का उपयोग कर रहे हैं जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है।-जितेंद्र सैनी, मोहल्ला राठौड़ान
-- -- -- -- -- -- -
- वर्जन:
मोहल्ला राठौड़ान, होली चौक, मोहल्ला बास सहित कई जगहों से गंदे पानी की सप्लाई की सूचना मिली हुई है। कर्मचारियों को भेजकर लीकेज पेयजल कनेक्शन को ठीक करवाया जा रहा है। उपभोक्ता अपने पेयजल लाइनों को नालियों से बाहर निकाल लें ताकि नाली का गंदा पानी लाइनों में न जाए।-मनीष कौशिक, जेई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, महेंद्रगढ़