फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Nodal officer inspected the arrangements at the Jan Aushadhi Kendra.

Mahendragarh-Narnaul News: नोडल अधिकारी ने परखी जनऔषधि केंद्र की व्यवस्था

Fri, 26 Jun 2026 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer inspected the arrangements at the Jan Aushadhi Kendra.
फोटो नंबर-08प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर निरीक्षण करते अ​धिकारी। स्रोत: विभाग
नारनौल। राज्य प्रधानमंत्री जनऔषधि परियोजना के नोडल अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने शुक्रवार को नई मंडी स्थित सिविल अस्पताल के सामने संचालित प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दवाओं का रखरखाव, स्टॉक और रिकॉर्ड की जांच की गई। इसमें सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने दवाओं के रखरखाव, एक्सपायरी डेट, स्टॉक रजिस्टर और सॉफ्टवेयर में दर्ज रिकॉर्ड का सत्यापन किया। जांच में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं मिली। उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध दवाओं की गुणवत्ता और रिकॉर्ड संधारण की सराहना की।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने केंद्र पर पहुंचे मरीजों और ग्राहकों से भी बातचीत कर फीडबैक लिया। मरीजों ने बताया कि यहां मिलने वाली जेनरिक दवाएं बाजार में उपलब्ध ब्रांडेड दवाओं की तुलना में काफी सस्ती हैं, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्रों पर जेनरिक दवाएं ब्रांडेड दवाओं की तुलना में लगभग 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर उपलब्ध हैं और उनकी गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप होती है। व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed