फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   No relief from heat till 22

भीषण गर्मी के चलते अस्पताल में बढ़ रही रोगियों की संख्या, 22 तक नहीं राहत के आसार

Tue, 17 May 2022 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
No relief from heat till 22
महेंद्रगढ़। पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी का प्रभाव अब धीरे-धीरे लोगों की सेहत पर भी पड़ने लगा है। नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में उल्टी-दस्त के रोगियों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार दोपहर बाद हल्की बदलवाई होने के कारण अधिकतम तापमान भी 4.4 डिग्री की गिरकर 42.8 पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 1.7 डिग्री गिरकर 26 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 22 मई तक गर्मी अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के चलते बाजारों से भीड़ गायब होने के कारण दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। दुकानदार बबलू, संदीप सैनी, बिल्लू सैनी, महेश, अमित, जगदीश, योगेश ने बताया कि गर्मी के चलते सुबह व शाम के समय ही ग्राहक पहुंच रहे हैं। सुबह नौ बजे के बाद एवं शाम को पांच बजे से पहले दुकानों पर ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। एसएमओ डॉ. मोनू यादव नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ का कहना है कि क्षेत्र में इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप है। इससे अधिक परेशानी बच्चों व बुजुर्गों को हो रही है। लगातार ओपीडी का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। गर्मी से बचाव के लिए घर से बाहर निकलते समय पूरे शरीर को ढककर निकलें। ठोस आहार की बजाए तरल अधिक लें। नींबू पानी, शिकंजी, आम पनाह, लस्सी आदि का अधिक प्रयोग करें जिससे शरीर में पानी की कमी न रहे। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र एवं केवीके के मौसम विशेषज्ञ डॉ. दिवेश चौधरी ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते क्षेत्र को रेड अलर्ट श्रेणी में रखा गया है। 22 मई तक आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा। तापमान भी 41 से 45 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान 31 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed