फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   No one will come out from inside the Containment Zone nor will anyone go: DC

कंटेनमेंट जोन के अंदर से न तो कोई बाहर आएगा और न ही कोई जाएगा ः डीसी

Thu, 06 May 2021 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
No one will come out from inside the Containment Zone nor will anyone go: DC
नारनौल। गांव कोरियावास में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए उपायुक्त अजय कुमार ने बुधवार को गांव का दौरा किया। साथ ही सरपंच को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सरपंच को निर्देश दिए कि गांव सहित जिले में कुल 10 कंटेनमेंट जोन घोषित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

ऐसे में यह सुनिश्चित करें कि कंटेनमेंट जोन के अंदर से न तो कोई व्यक्ति बाहर जाएगा और न ही कोई आएगा। अगर किसी को सामान की जरूरत है तो वह दुकानदार का मोबाइल नंबर लेकर सामान मंगा सकता है। दुकानदार बैरिकेडिंग तक सामान को रख देगा और उसके बाद वह खुद वहां से सामान उठा सकता है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिन नागरिकों के सैंपल पॉजिटिव आए हैं वे चिकित्सकों की सलाह अनुसार दिनचर्या गुजारें। उन्हें सभी प्रकार की दवाइयां आदि घर पर ही मुहैया कराई जाएंगी। डीसी ने गांव के सरपंच को निर्देश दिए कि वे ग्रामीणों को इस बारे में जागरूक करें कि यह वायरस बहुत अधिक संक्रमण फैलाने वाला वायरस होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरपंच से सैनिटाइजेशन के बारे में जानकारी ली। इस पर सरपंच ने बताया कि गांव को स्प्रे मशीन द्वारा सैनिटाइज कर दिया गया है। साथ ही ग्रामीणों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि वे अपने घरों के बाहर ना निकलें।कोई बाहरी व्यक्ति इस जोन के अंदर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed