{"_id":"6a1dd17f299e9477fc04d28e","slug":"no-laxity-in-voter-list-revision-work-will-be-tolerated-sdm-narnol-news-c-196-1-nnl1004-140626-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं : एसडीएम
विज्ञापन
नारनौल। कनीना के एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह ने सोमवार को स्थानीय पंचायत भवन में बीएलओ की समीक्षा बैठक ली। बैठक में एसडीएम ने मतदाता सूची के अपडेशन और पुनरीक्षण कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की और कहा कि काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह ने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत व स्थानांतरित हो चुके लोगों के नाम सूची से हटाने और त्रुटियों को ठीक करने का काम पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि यह पूरा कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर संपन्न होना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि बीएलओ केवल कागजी औपचारिकता न निभाएं बल्कि अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाएं। प्रत्येक परिवार का गंभीरता से मतदाता सत्यापन किया जाए ताकि कोई भी योग्य नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
विज्ञापन
बैठक के दौरान कानूनगो पूनम ने उपस्थित स्टाफ को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि वे अपने रिकॉर्ड को पूरी तरह अपडेट रखें ताकि जांच के समय किसी भी प्रकार की विसंगति सामने न आए।