{"_id":"69fcd52196d29bb81c088d20","slug":"no-action-taken-even-after-complaints-rent-being-collected-from-female-students-narnol-news-c-196-1-nnl1004-139603-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, छात्राओं से वसूला जा रहे किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, छात्राओं से वसूला जा रहे किराया
विज्ञापन
फोटो 13रश्मि, छात्रा।
नारनौल। परिवहन आयुक्त के आदेशों के बावजूद सहकारी समिति की बसों में छात्राओं के बस पास मान्य नहीं किए जा रहे। उनसे किराया वसूला जा रहा है। छात्राओं ने आरटीए कार्यालय में शिकायत भी दर्ज करवाई लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
परिवहन आयुक्त की ओर से पहले ही आदेश जारी किए जा चुके हैं कि सहकारी समिति की बसों में भी रोडवेज की तर्ज पर छात्र-छात्राओं के बस पास मान्य होंगे और उन्हें निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। बावजूद इसके महेंद्रगढ़ से नारनौल रूट पर चलने वाली सहकारी समिति की बसों में छात्राओं से किराया लिया जा रहा है।
कुछ दिन पहले बस में किराया लेने को लेकर छात्राओं और परिचालक के बीच विवाद भी सामने आया था। इसके बाद छात्राओं ने एक मई को आरटीए कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। छात्राओं का आरोप है कि शिकायत के कई दिन बाद भी न तो संबंधित परिचालकों पर कार्रवाई की गई और न ही किराया वसूली बंद हुई।
विज्ञापन
बॉक्स
परिवहन आयुक्त के आदेश और निर्देश भी परिचालक को दिखाए थे लेकिन इसके बावजूद उनसे किराया लिया गया। दो बसों की शिकायत आरटीए कार्यालय में दी गई थी। एक बस नारनौल और दूसरी दादरी से संचालित होती है। नारनौल रूट की बस को लेकर सुनवाई के लिए कार्यालय बुलाने की बात कही गई जबकि दादरी रूट की बस के लिए दादरी आरटीए कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाने को कहा गया।-कोमल, छात्रा
बॉक्स
सहकारी समिति की बसों में बस पास मान्य नहीं किया जाता है। इसके कारण किराया देकर सफर करना पड़ता है। शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। -रश्मि, छात्रा
वर्जन:
छात्राओं की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सहकारी समिति की बसों में नियमानुसार बस पास मान्य करने के निर्देश दिए गए हैं।-नवीन कुमार, सहायक जिला परिवहन अधिकारी, नारनौल