फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Night stay...People of village Bhalkhi presented their problems before the Deputy Commissioner and officers

Mahendragarh-Narnaul News: रात्रि ठहराव...गांव भालखी के लोगों ने उपायुक्त व अधिकारियों के समक्ष रखीं समस्याएं

Tue, 01 Jul 2025 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Night stay...People of village Bhalkhi presented their problems before the Deputy Commissioner and officers
फोटो संख्या:-51 गांव भालखी में प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उपायुक्त डॉ. विवेक भारती व अन्य---स
महेंद्रगढ़। सरकार के निर्देशानुसार सोमवार को गांव भालखी में रात्रि ठहराव के दौरान जनसंवाद कार्यक्रम में उपायुक्त ने ग्रामीणों द्वारा रखी गईं शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिविर में बिजली, पानी, अवैध कब्जा, परिवार पहचान पत्र में संशोधन, पेंशन इत्यादि की समस्याएं रखी गईं। उपायुक्त ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का समाधान निर्धारित समयावधि में किया जाएगा। जनसंवाद कार्यक्रम में गांव भालखी के अलावा अन्य गांवों के ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं प्रस्तुत की।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कहा कि ग्रामीणों की हर समस्या का निवारण करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डॉ. विवेक भारती की अध्यक्षता में गांव के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लेते हुए लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और संबंधित स्टॉल पर आमजन की सुविधा के लिए प्रदत्त योजनाओं की जानकारी प्रभावी रूप से लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ग्रामीणों को पौधरोपण के लिए भी प्रोत्साहित किया। साथ ही, गांव में सफाई व्यवस्था को भी दुरूस्त रखने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने ग्रामीणों को नशा मुक्ति व महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गांव में कोई भी व्यक्ति नशीले पदार्थ बेचता है तो इसकी सूचना पुलिस को दे। उन्होंने कहा कि अभिभावक स्कूल व कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों को डायल 112 के प्रति जागरूक करें और रास्ते में किसी भी प्रकार का खतरा महसूस होने पर 112 पर सूचित करें। पुलिस विभाग हमेशा आपकी सुरक्षा के लिए तैयार है।

----------
स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की दी जानकारी
रात्रि ठहराव कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने अपनी स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों व कर्मचारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को उनका पूर्ण लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। विभागीय अधिकारियों ने मंच से भी अपनी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उनका फायदा उठाने की पूर्ण प्रक्रिया से अवगत करवाया।सीईओ जिला परिषद मनोज कुमार, उपमंडल अधिकारी महेंद्रगढ़ अनिल कुमार यादव, नगराधीश मंजीत कुमार, डीएसपी दिनेश कुमार, सीएमओ डॉ. अशोक, नायब तहसीलदार निशा तंवर, पंचायत समिति चेयरमैन जयप्रकाश, खंड शिक्षा अधिकारी दिलबाग सिंह, सरपंच योगेश कुमार सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed