फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   NH is ready till Narnaul-Paniala turn, 16 lane toll will be cashless

नारनौल-पनियाला मोड़ तक एनएच बनकर तैयार, 16 लेन का टोल होगा कैशलेस

Sun, 27 Dec 2020 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
NH is ready till Narnaul-Paniala turn, 16 lane toll will be cashless
निर्माणाधीन नेशनल हाइवे। फाइल फोटो - फोटो : Narnol
नारनौल। नांगल चौधरी (पनियाला मोड़)- नारनौल-भांखरी (पचेरी बार्डर) तक छह लेन का नेशनल हाईवे का कार्य लगभग पूरा हो गया है। निर्माण कंपनी जनवरी में प्रोजेक्ट को नेशनल हाईवे अथॉर्टी को सौंप देगी। एनएचएआई सिरोही बहाली गांव के पास 16 लेन के टोल प्लॉजा को कैशलैस बनाने की तैयारी कर रही है। यहां सभी लेन में फास्ट टैग का प्रावधान होगा।
विज्ञापन

बता दें कि नेशनल हाईवे-148बी, जो कि नेशनल हाईवे-8 के पनियाला मोड़ से नांगल चौधरी-नारनौल -भांखरी हरियाणा बार्डर (पाचेरी) तक लगभग बनकर तैयार हो गया है। सिक्स लेन के हाईवे पर वाहनों का आवागमन हो रहा है। दूसरी ओर स्थानीय वाहनों के लिए दो लेन की सर्विस रोड का प्रावधान किया गया है। निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर हर्षवर्धन ने बताया कि सिक्स लेन के हाईवे का काम पूरा हो गया है। कुछ जगहों पर मामूली काम बाकी है। प्रोजेक्ट मैनेजर के अनुसार करीब 45.3 किलोमीटर हाईवे को जनवरी हाईवे अथॉर्टी को सौंप दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 1137 करोड़ रुपये आई है। हाईवे पूरी तहर से सिग्नल फ्री है। इसी प्रकार रघुुनाथपुरा से पाचेरी तक एनएच का लगभग निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। कंपनी का कहना हैं कि दोनों स्टेच को जनवरी से शुरू हो जाएगा। सिक्स लेन के हाईवे के दोनों ओर दो लेन की सर्विस रोड बनाई गई है। ऐसे में आसपास के गांवों के लोग हाईवे पर वाहन नहीं ले जा सकेंगे। हाईवे के मेन कॉरिडोर पर यातायात प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन

16 लेन के टोल प्लाजा पर होगा फास्ट टैग
नारनौल-नांगल चौधरी हाईवे पर सिरोही बहाली गांव पर 16 लेन का टोल प्लाजा बनाया गया है। एनएचएआई की योजना हैं कि टोल के सभी लेन पर फास्ट टैग का प्रावधान किया जाएगा। एनएचएआई टोल को तैयार कर रही है। जिससे टोल पर वाहन चालकों को ज्यादा देर तक रुकना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed