फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   New option on Parivar Pehchan Patra portal, Names of unknown, married and divorced people can be deleted

परिवार पहचान पत्र पोर्टल पर नया विकल्प: अंजान, शादीशुदा और तलाकशुदा के कट सकेंगे नाम, शपथ पत्र लगाना होगा साथ

Sat, 02 Dec 2023 10:41 AM IST
नवीन दलाल रवि हसिजा, झज्जर (हरियाणा)
रवि हसिजा, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 02 Dec 2023 10:41 AM IST
सार

परिवार पहचान पत्र में किसी अंजान व्यक्ति का नंबर जुड़ा है तो उसे सीएससी के जरिए आवेदन करना होगा और इसके लिए एक शपथ पत्र भी साथ लगाना होगा। इसमें बताना होगा कि संबंधित व्यक्ति उनके परिवार से नहीं है।

विज्ञापन
New option on Parivar Pehchan Patra portal, Names of unknown, married and divorced people can be deleted
परिवार पहचान पत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवार पहचान पत्र में नई-नई दिक्कतों के साथ उनके समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत अब परिवार पहचान पत्र में नाम काटने का विकल्प भी दे दिया गया है। इसके तहत परिवार पहचान में जुड़े किसी अंजान व्यक्ति, बेटे या बेटी के शादी होने या तलाक होने पर भी नाम कटवाए जा सकेंगे। नाम कटवाने के लिए संबंधित कागजात भी जमा करवाने होंगे।

विज्ञापन


यदि परिवार पहचान पत्र में किसी अंजान व्यक्ति का नंबर जुड़ा है तो उसे सीएससी के जरिए आवेदन करना होगा और इसके लिए एक शपथ पत्र भी साथ लगाना होगा। इसमें बताना होगा कि संबंधित व्यक्ति उनके परिवार से नहीं है। उसके बाद क्रीड विभाग उस शपथ पत्र के आधार पर नाम काटेगा। इसी प्रकार से यदि परिवार में किसी बेटा या बेटी की शादी हो गई है और वह अलग रहता है तो उसका नाम भी कट जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए मैरिज सर्टिफिकेट लगाना होगा। ऐसे ही तलाकशुदा को भी सीएससी से आवेदन करते समय तलाक के कागजात साथ में लगाने होंगे। इसके बाद क्रीड टीम जांच कर नाम काटेगा। इससे काफी लोगों को राहत मिलेगी। खास लाभ उन्हे होगा जोकि लंबे समय से इन ऑप्शन के आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों के नाम अलग करने के लिए भी दिया गया ऑप्शन
फैमिली आईडी पोर्टल पर स्प्लिट (अलग-अलग) का ऑप्शन काफी समय से आ रहा है, लेकिन अब तक यह काम नहीं कर रहा था। लेकिन अब इसने काम करना शुरू कर दिया है। अब अलग-अलग बिजली कनेक्शन होने पर परिवार के सदस्य अलग किए जा सकेंगे।

ऐसे करें फैमिली आईडी से अलग

  • सबसे पहले आपको फैमिली आईडी पोर्टल पर स्प्लिट फैमिली पर क्लिक करना है।
  • आपको अपनी फैमिली आईडी नंबर दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको फैमिली आईडी अलग करने का कारण बताना है।
  • अब आपको अलग करने वाले सदस्य का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको ओटीपी सत्यापन करना है।
  • फिर बिजली कनेक्शन नंबर दर्ज करना है।
  • बिजली कनेक्शन से केवाईसी होने के बाद आपकी फैमिली आईडी अलग हो जाएगी।
  • फैमिली आईडी अलग होने के बाद फैमिली आईडी पर मुखिया के साइन करवा कर पोर्टल पर अपलोड जरूर करें।

अधिकारी के अनुसार

परिवार पहचान पत्र में कुछ नए ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें अंजान, तलाकशुदा और शादीशुदा होने पर सदस्यों को अलग-अलग किया जा सकेगा। साथ ही स्प्लिट का ऑप्शन भी आ चुका है। - योगेश, मैनेजर, क्रीड विभाग, झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed