फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   New Bus Service Launched from Mahendragarh to Delhi

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ से दिल्ली के लिए शुरू हुई नई बस सेवा

Sat, 11 Apr 2026 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
New Bus Service Launched from Mahendragarh to Delhi
महेंद्रगढ़। राज्य परिवहन विभाग नारनौल की ओर से महेंद्रगढ़ से दिल्ली वाया कनीना, कोसली, झज्जर होते हुए नई बस सेवा शुरू की गई है। महेंद्रगढ़ स्टैंड पर विधायक कंवर सिंह यादव ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

यह बस प्रतिदिन महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से सुबह 7 बजे रवाना होगी। दिल्ली 11:20 बजे पहुंचेगी। क्षेत्र से दिल्ली के दो हजार से अधिक यात्री अपने कार्य के लिए आवागमन करते हैं। यात्रियों की मांग का देखते हुए विभाग की ओर से नई बस सेवा शुरू गई है। बस स्टैंड इंचार्ज हरिकिशन ने बताया कि यात्रियों की ओर से दिल्ली व कोसली के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

विभाग की ओर से दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू की गई है। सुबह 7:30 बजे कनीना, आठ बजे कोसली, 8:50 बजे झज्जर, 9:55 बजे बहादुरगढ़, 11:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में सुबह 12 बजे दिल्ली, 1:20 बजे बहादुरगढ़, 2:10 बजे झज्जर, 3:15 बजे कोसली, 3:45 बजे कनीना, 4:15 बजे महेंद्रगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि यह बस सेवा आम जनता खासकर रोजाना काम के लिए आने-जाने वाले यात्रियों, छात्रों और कर्मचारियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। क्षेत्र की जनता को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। आने वाले समय में लंबे रूटों पर भी चरणबद्ध तरीके से बस सेवा शुरू की जाएंगी जिससे लोगों को दूर-दराज के शहरों तक सीधी और सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिल सके।

रोडवेज जीएम देवदत्त ने बताया कि नारनौल डिपो की यह बस प्रतिदिन महेंद्रगढ़ से दिल्ली रवाना हुई है। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड को सब डिपो का दर्जा मिल गया है। नई 60 बसों की डिमांड उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। इस मौके पर अनिल भीलवाड़ा, अमर सिंह, हवासिंह, राजबीर, प्रीतम, पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed