{"_id":"690a466e6398f1c4eb09a481","slug":"ncc-branch-running-for-65-years-closed-narnol-news-c-196-1-nnl1010-131861-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 65 वर्षों से चली आ रही एनसीसी शाखा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 65 वर्षों से चली आ रही एनसीसी शाखा बंद
Wed, 05 Nov 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो 17थाने में शिकायत देते अभिभावक। प्रवक्ता
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनसीसी को लेकर चला आ रहा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। लगातार बच्चों के अभिभावक और नांगल चौधरी के लोग स्कूल में एनसीसी शुरू करने की मांग कर रहे हैं।
वहीं तकरीबन 65 वर्षों से चली आ रही एनसीसी शाखा को अब बंद कर दिया गया है। पूरे मामले को लेकर मंगलवार को लोगों ने थाने में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत में प्राचार्य पर गबन करने व बच्चों को प्रताड़ित करने जैसे आरोप लगाए गए हैं।
बता दें कि सोमवार को विद्यालय के सामने अभिभावकों ने प्रदर्शन कर एनसीसी शुरू करने की अपील की थी। इस बाबत प्राचार्य ने थाने में कुछ लोगों के खिलाफ स्कूल में घुसकर उपद्रव करने व बच्चों को गुमराह करने के आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। इस मामले में जिला प्रशासन ने प्रशासनिक अधिकारियों की कमेटी गठित की है और जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
बहरहाल अब जो भी हो देखना यह होगा कि वर्षों से चली आ रही एनसीसी सुचारू रूप से जारी रहेगी या एनसीसी से जुड़कर यहां के बच्चों को फिर देश सेवा करने का मौका मिलेगा