फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   National painting competition on energy conservation

Mahendragarh-Narnaul News: ऊर्जा संरक्षण पर होगी राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता

Mon, 06 Oct 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 06 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
National painting competition on energy conservation
फोटो नंबर-20जिला ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय।
नारनौल। जिले के राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को ऊर्जा दक्षता और संरक्षण के प्रति जागरूकता करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें सर्वश्रेष्ठ दो-दो पेंटिंग का चयन कर 25 अक्तूबर तक बीबीएमबी के नोडल अधिकारी को भेजना होगा। इसमें चयनित प्रतिभागी 20 नवंबर को राज्यस्तर पर आयोजित ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता का आयोजन ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (बीईई) की ओर से किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में ऊर्जा बचाने की आदत विकसित करना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया जाएगा कि ऊर्जा की बचत सीधे पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी हुई है और आधुनिक युग में ऊर्जा की नियंत्रित खपत भविष्य की पीढ़ियों के लिए अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक समग्र शिक्षा हरमेंद्र यादव ने बताया कि प्रतियोगिता को दो समूहों में बांटा गया है ग्रुप ‘ए’ में कक्षा 5वीं, 6वीं और 7वीं के विद्यार्थी शामिल होंगे, जबकि ग्रुप ‘बी’ में कक्षा 8वीं, 9वीं और 10वीं के विद्यार्थी भाग लेंगे।
विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता दो घंटे की होगी। प्रत्येक स्कूल को दोनों समूहों से सर्वश्रेष्ठ दो-दो पेंटिंग्स का चयन कर 25 अक्तूबर तक बीबीएमबी के नोडल अधिकारी को भेजना होगा।
चयनित प्रतिभागी 20 नवंबर को राज्य स्तर पर आयोजित ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। राज्य स्तर पर विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये, द्वितीय 30 हजार रुपये, तृतीय 20 हजार रुपये और 10 सांत्वना पुरस्कारों के रूप में प्रत्येक को 7,500 रुपये दिए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त प्रत्येक समूह की 50 सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स को मोमेंटो, प्रमाणपत्र और 2,000 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। राज्य स्तर से चयनित प्रतिभागी 11 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

राष्ट्रीय स्तर पर विजेताओं को प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये, द्वितीय 50 हजार रुपये, तृतीय 30 हजार रुपये तथा लैपटॉप, टैबलेट जैसे आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों का आने-जाने का खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed