फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   National anthem echoed together on completion of 150 years

Mahendragarh-Narnaul News: 150 वर्ष पूरे होने पर एकसाथ गूंजा राष्ट्रीय गीत

Fri, 07 Nov 2025 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 07 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
National anthem echoed together on completion of 150 years
फोटो 8 प्रदर्शनी का अवलोकन करते डीसी कैप्टन मनोज कुमार।।स्रोत डीआईपीआरओ
नारनौल। राष्ट्रीय गीत के 150 साल पूरे होने पर जिला महेंद्रगढ़ में शुक्रवार को मां भारती को समर्पित और राष्ट्र भक्ति के भाव से भरे गीत वंदे मातरम् की गूंज सुनाई दी।
विज्ञापन

वंदे मातरम् के स्मरणोत्सव के तहत जिला स्तर का कार्यक्रम लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस मौके पर नागरिकों ने बड़ी एलईडी के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं यह राष्ट्र की आत्मा, पहचान और गौरव है।
विज्ञापन

सात नवंबर 1875 को बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने इसे रचा था। उस वक्त इसी गीत ने पूरे देश में राष्ट्र प्रेम का उद्घोष जगा था। इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। पीजी कॉलेज इतिहासकार डॉ अमित कुमार ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के इतिहास पर अपना व्याख्यान दिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के साथ हुई समापन हरियाणा के राज्य गीत के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ, एसडीएम अनिरुद्ध यादव, सीटीएम डॉ. मंगल सेन, नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, डाॅ. पूर्ण प्रभा, आईटीआई के चेयरमैन सुरेश चौधरी, प्रिंसिपल विनोद खनगवाल, नित्यानंद यादव, वासुदेव यादव के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।

इंसेट





युवाओं ने प्रदर्शनी को देखा



नारनौल। वंदे मातरम् गीत के 150 साल पूरे होने पर सूचना, जनसंपर्क, भाषा तथा कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इसका विषय राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का इतिहास था। युवाओं ने प्रदर्शनी को देखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed