{"_id":"5faed20f8ebc3e9ba5302252","slug":"narnol-mahendergarh-news-dhanterash-narnol-news-rtk5825133185","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस और छोटी दीपावली पर लोगों ने की जमकर खरीदारी, आज बड़ी दीपावली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस और छोटी दीपावली पर लोगों ने की जमकर खरीदारी, आज बड़ी दीपावली
विज्ञापन
इस बार दो दिन धनतेरस इसी के साथ छोटी दीपावली होने से जमकर खरीददारी हो रही है। इससे व्यापारियों में दोगुनी खुशी है तो बाजार भी दोगुना उत्साह में है। इस बार धनतेरस पर्व दो दिन आया है। इसी के साथ छोटी दीपावली भी मनाई गई। शहर में बस स्टैंड से लेकर सिंघाना रोड, पुल बाजार, मंडी रोड, आजाद चौक हर जगह रौनक देखी जा सकती है। खास बात ये है कि इस बार की दीवाली अब तक पटाखों रहित ही दिखाई दे रही है, लेकिन बाजार में चोरी छिपे भी पटाखों की बिक्री हो रही है। शहर की प्रसिद्ध दुकानों समेत कटला बाजार में भी मिठाईयों की जमकर खरीदारी हो रही है।
बर्तन की दुकानों पर रही भीड़
बर्तन की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ है। धनतेरस के दिन बर्तन की खरीदारी करना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इस वजह से गृहिणियां बर्तन खरीदने जरूर पहुंच रही हैं। कोविड की वजह से जिन दुकानों पर काम बिल्कुल ठप पड़ चुका था, वहां दुकानदारों के चेहरे पर अब रौनक देखी जा सकती है।
सर्राफा बाजार में दूसरे दिन भी रही रौनक
सर्राफा बाजार में दूसरे दिन भी काफी रौनक छाई हुई है। लोग चांदी की गणेश व लक्ष्मी का जोड़ा, दीवाली पूजन के लिए सोने के नोटनुमा व सिक्के की काफी डिमांड हो रही है। वहीं दुकानों को भी लाइट वगैरह से अच्छे से सजाया गया है।
विज्ञापन
रात को लाइटों से जगमग होने लगा शहर
दीपावली का त्योहार आते ही लोग घरों के बाहर लाइट की लड़ी लगाकर घरों को सजाया हुआ है। घरों पर लगी लाइट की लड़ी से रात के समय नजारा काफी खूबसूरत बना रहता है। घरों को सजाने के लिए बाजार में कई तरह की आइटम आ रहे है। रामेश्वर दयाल इलेक्ट्रोनिक के मालिक मोहित कुमार ने बताया कि इस बार घरों को सजाने के लिए झुमर, हैंगिंग लाइट, गेट लाइट, वोल लाइट की खूब बिक्री हो रही है। घरों के सजाने के लिए इस बार अनेक प्रकार की डिजाइन आये हुए है जिन्हें लोग काफी पसंद भी कर रहे है।
आज भी बाजारों में रहेगी जमकर भीड़
शनिवार को बड़ी दीपावली होने के कारण बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ रहेगी। हालांकि पुलिस प्रशासन जाम की स्थिति से निपटने के लिए बाजारों में चार पहिया वाहनों पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे टेंट लगाकर सड़क तक सामान रख रखा है। बाजार में भीड़ को देखकर पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है।