फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnol,corona active case,news

कोरोना से जिले में हुई दसवीं मौत

Mon, 23 Nov 2020 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
narnol,corona active case,news
जिला स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को एक और कोरोना संक्रमित की मौत होने की पुष्टि की है। दम तोड़ने वाला 87 वर्षीय बुजुर्ग शिव कॉलोनी का रहने वाला था। 18 नवंबर को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिले में यह कोरोना संक्रमण से दसवीं मौत है। वहीं रविवार को 20 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 6095 हो गई है। आज 65 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 5795 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन अशोक कुमार ने बताया कि शिव कॉलोनी नारनौल निवासी 87 वर्षीय बुजुर्ग को सर्दी, जुकाम व बुखार की शिकायत थी। उसने 16 नवंबर को नागरिक अस्पताल में सैंपल दिया था। जिसकी 18 नवंबर को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसका गुरुग्राम में एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिसकी रविवार को गुरुग्राम हॉस्पिटल में मृत्यु हो गई। बुजुर्ग का कोरोना प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक जिला में 10 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 290 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 22 नवंबर तक 119107 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 75670 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 99045 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1447 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित की सूची
श्यामपुरा-1, आदर्श कॉलोनी महेंद्रगढ़-4, डिपार्टमेंट महेंद्रगढ़-1, सिंघाना रोड नारनौल-1, गहली-1, मोहल्ला चौधरियान-1, छोटा बड़ा तालाब नारनौल-1, रेवाड़ी रोड नारनौल-1, माली टिब्बा नारनौल-2, पाली-1, मोहल्ला सैनीपुरा महेंद्रगढ़-2, रामपुरा-1, बावड़ीपुर नारनौल-1, मानक चौक नारनौल-1, कैलाश नगर नारनौल-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed