फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnol,corona active case

विधायक, डॉक्टर, वकील और शिक्षक समेत 77 नए कोरोना संक्रमित मिले

Sun, 08 Nov 2020 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
narnol,corona active case
त्योहारी सीजन में लगातार जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण दोबारा से बढ़ने लगा है। रविवार को नांगल चौधरी के विधायक, नागरिक अस्पताल की डॉक्टर, तीन टीचर और एक वकील समेत कुल 77 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 5375 हो गई है। वहीं, रविवार को 76 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 4861 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी तक जिले में नौ कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना के 505 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन संजय बिश्नोई ने बताया कि त्योहारी सीजन में लोग अधिक सतर्कता बरते। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में बाजारों में भीड़ बढ़ रही है। ऐसे में लोग मास्क और सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखे। बिश्नोई ने बताया कि सर्दी के कारण भी कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। जिले में आठ नवंबर तक 114093 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 70824 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 89383 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1507 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन

वहीं, रविवार को नांगल चौधरी के विधायक भी एंटीजन टेस्ट में कोरोना मरीज निकले है। विधायक शनिवार की रात चंडीगढ़ से नारनौल पहुंचे। रात में बुखार की शिकायत होने पर रविवार की सुबह टेस्ट में कोरोना संक्रमित मिले। विधायक घर ही आइसोलेट है। उन्होंने अपने संपर्क में आने वालों से कोरोना जांच कराने को कहा है। विधायक ने करीब एक सप्ताह पहले भी कोरोना को लेकर आरटीपीसीआर टेस्ट कराया था। इसमें रिपोर्ट निगेटिव आई थी। दूसरी ओर नागरिक अस्पताल की एक महिला डॉक्टर कोरोना संक्रमित निकली है। इसके अलावा दो लेक्चरर, एक महिला टीचर, वकील, पेंटर समेत अन्य मरीज नारनौल से आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित की सूची
कैलाश नगर नारनौल-3, नलापुर नारनौल-6, नारनौल कोर्ट-2, विकास नगर नारनौल -2, पुरानी मंडी नारनौल-1, मोहल्ला खरखड़ी नारनौल-1, धनौंदा-2, तलवाना-1, कनीना-4, बामनवास खेता-1, महाराणा प्रताप नगर नारनौल-1, ताजपुर-1, बावड़ीपुर नारनौल-1, भगडाना-1, भांखरी-1, देवीलाल कॉलोनी महेंद्रगढ़-1, देव नगर रोड महेंद्रगढ़-1, उन्हाणी-1, कोटिया -2, सेहलंग-2, नायन-1, राम बिहार कॉलोनी महेंद्रगढ़-1, दौचाना-5, हुडा सेक्टर नारनौल-2, जैनपुर -4, मेघोत हाला-1, जेरपुर-1, बसीरपुर-1, मोहल्ला प्राणपुरा नारनौल-2, बाछौद-1, बुचावास-1, कुलताजपुर-1, रेलवे रोड महेंद्रगढ़-1, खेड़ी-2, गणियार-1, मोहल्ला सराय नारनौल-1, टहला-3, जोरासी -1, कांवी महेंद्रगढ़-1, राजपुरा-1, मोहल्ला सैनीपुरा महेंद्रगढ़-1, नियाजअलीपुर-4, मोहल्ला शिवाजी नगर नारनौल-1, बवानिया-2, पाली यूनिवर्सिटी महेंद्रगढ़-1, केमला-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed