{"_id":"65a774046e4682d2030090d7","slug":"narnaul-weather-fog-and-cold-wave-tormented-people-alert-issued-in-haryana-ncr-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul Weather: कोहरे व शीतलहर ने लोगों को सताया; न्यूनतम तापमान 3.5 पहुंचा, हरियाणा NCR में अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul Weather: कोहरे व शीतलहर ने लोगों को सताया; न्यूनतम तापमान 3.5 पहुंचा, हरियाणा NCR में अलर्ट जारी
Wed, 17 Jan 2024 12:00 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 17 Jan 2024 12:00 PM IST
सार
हरियाणा में कोहरा और ठंड लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। नारनौल में कोहरा की वजह से दृश्यता 10 मीटर के पास पहुंचने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने हरियाणा एनसीआर पर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नारनौल में हाड़कंपा देने वाली ठंड का कहर लगातार जारी है। कोहरा की वजह से सुबह सड़क गीली दिखाई दी। वहीं, बुधवार को न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिसकी वजह से नारनौल में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बीते दिन नारनौल में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बावजूद हाड़कंपा देने वाली ठंड का आगाज जारी है। हालांकि दोपहर तक सूर्य देव दर्शन नहीं देने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि दिसंबर और अब जनवरी महीने का पहला पखवाड़ा बीत गया है, लगातार एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए परंतु इनके द्वारा उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी और हरियाणा एनसीआर दिल्ली में केवल आंशिक बादलवाही देखने को मिली। इस दौरान बारिश की गतिविधियां नदारद रही।
विज्ञापन
जब मौसम प्रणाली सक्रिय हुई उस दौरान नमी वाली हवाओं से संपूर्ण इलाके में आर्द्रता में बढ़ोतरी हुई। जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके में वायुमंडल में ऊपरी सतह और साथ ही निचले स्तर पर कोहरा की सघन सफेद चादर बिछी रही। जिसकी वजह से लगातार कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। जिसकी वजह से भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा एनसीआर पर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
वाहन चालकों के लिए कोहरा बना मुसीबत
कोहरा की वजह से दृश्यता 10 मीटर के पास पहुंचने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह दृश्यता कम होने की वजह से वाहनों की गति पर अंकुश लग गया। ऐसे मौसम में सड़क हादसे होने की ज्यादा संभावना रहती है।
बीते दिनों ऐसे रहा तापमान में उतार-चढ़ाव
तारीख अधिकतम न्यूनतम
9 जनवरी 14.2 6.5
10 जनवरी 17.0 2.5
11 जनवरी 18.0 2.2
12 जनवरी 20.0 3.0
13 जनवरी 21.5 2.0
14 जनवरी 22.5 1.8
15 जनवरी 21.0 3.0
16 जनवरी 22.0 3.0