{"_id":"57a0e8ed4f1c1bc3762b923c","slug":"narnaul-news-village-free-from-toilet-in-open-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव को खुले में शौच मुक्त करने का निर्णय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव को खुले में शौच मुक्त करने का निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
फाइल इमेज
- फोटो : file Photo
विज्ञापन
नारनौल के गांव भूषण कलां की पंचायत ने एक पखवाड़े में गांव को संपूर्ण स्वच्छ करने का आश्वासन मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त आरएस वर्मा के समक्ष दिया है। एडीसी ने समस्त ग्रामवासियों के इस निर्णय का स्वागत किया एवं जिला प्रशासन द्वारा हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। साथ जिला परामर्शदाता संजय यादव को निर्देश दिया कि गांव को खुले में शौच मुक्त करने के लिए टीम गठित करके उसकी जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए। एडीसी ने इस मौके पर शोभापुर सरपंच द्वारा स्वच्छता के लिए किए गए कार्यों का विस्तृत हवाला देते हुए बताया कि संपूर्ण ग्रामीण वासियों की सहभागिता से ही यह संभव हो पाया। इस मौके पर ग्रामीणों ने शपथ ली की गांव में न खुले में शौच जाएंगे ना किसी भी व्यक्ति को खुले में शौच जाने देंगे। इस मौके पर सरपंच पवन यादव, सुनील कुमार, हरफूल सिंह, बिरेंद्र ठेकेदार, रामेश्वर, कैलाश यादव, कृष्ण कुमार, संजय, अर्जुन सिंह आदि मौजूद थे।