{"_id":"5818e9cd4f1c1bac31436c39","slug":"narnaul-news-road-accident-husband-wife-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
बाइक एक्सीडेंट की फाइल इमेज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ में कनीना-महेंद्रगढ़ रोड़ पर स्थित गांव गुढ़ा बस स्टैंड के पास हुए सड़क हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया जहां पर चिकित्सक ने उनको प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार रीना (22) एवं उसका पति दीपक (24) निवासी रेवाड़ी बाइक पर झगड़ौली भैयादूज पर आ रहे थे। अभी वो झगड़ौली पहुंचने वाले ही थे कि गुढ़ा बस स्टैंड के पास सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई में जुुटी हुई थी।