{"_id":"5808fcf54f1c1b434b7044ba","slug":"narnaul-news-in-narnaul-rajsthan-bull-come-in-haryana-daed","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान का सांड़ पहुंचा हरियाणा, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान का सांड़ पहुंचा हरियाणा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। राजस्थान के गांव गुवाना से भड़ककर प्रदेश के गांव मंढाणा पहुंचे एक पंचायती सांड़ की बुधवार शाम को मौत हो गई। गुवाना गांव के लोगों को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने मंढाणा गांव आकर हंगामा कर दिया। गुवाना गांव के लोगों ने मंढाणा गांव के कुछ लोगों पर सांड़ की हत्या किए जाने का शक जाहिर किया। हंगामा होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद वीरवार सुबह सांड़ का चिकित्सक बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा उसे दफनाया गया।
बुधवार रात गांव मंढाणा में सांड़ की मौत मामले में राजस्थान के गांव गुवाना के लोगों ने जमकर हंगामा किया। गुवाना गांव के लोगों ने मंढाणा गांव के एक परिवार के लोगों पर सांड़ को मारने का आरोप लगाया। बुधवार देर रात तक ग्रामीण आपस में इसी बात को लेकर हंगामा करते रहे। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस व राजस्थान पुलिस मौके पर पहुंची व सांड़ के शव को कब्जे में लेकर लोगों समझाया। पुलिस ने वीरवार को सांड़ के शव का पोस्टमार्टम करा सांड़ को गहरा गड्ढा खोद दफनाया।
ये हुआ पूरा मामला
बुधवार को राजस्थान गांव के गुवाना का पंचायती सांड़ गांव मंढाणा की सीमा में पहुंच गया। लेकिन अज्ञात कारणों के चलते सांड़ की मौत हो गई। इसकी सूचना पाकर देर शाम गुवाना गांव के ग्रामीण मंढाणा में पहुंच गए। उन्होंने गांव के एक परिवार के लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वे गांव में पहुंचे तो वे सांड़ को पीट रहे थे। गुवाना गांव के लोगों की मांग पर तीन चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा सांड़ का पोस्टमार्टम करा उसको दफनाया गया।