फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul news, In narnaul, Delhi policemen, Father, murder, In kanina

दिल्ली पुलिस के जवान के पिता की हत्या

Sun, 28 Aug 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Aug 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Narnaul news, In narnaul, Delhi policemen, Father, murder, In kanina
Murder
कनीना। घर के पास रात को छप्पर में सो रहे गांव खैराना निवासी किसान सूरजभान के सिर में धारदार हथियारों से वार कर हत्या कर दी गई। दिल्ली पुलिस में तैनात बेटे के पिता की हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है। परिजनों ने सुबह लहूलुहान शव देखकर इसकी सूचना दौंगड़ा पुलिस चौकी को दी। महेंद्रगढ़ के डीएसपी बिरम सिंह के अलावा लोकल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। डॉग स्क्वायड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक सूरजभान के पुत्र प्रदीप की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलने पर एसपी हामिद अख्तर ने भी गांव में पहुंचकर मामले की जानकारी ली। डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

खैराना वासी सूरजभान उर्फ बाणा (65 वर्षीय) रोजाना की तरह बीती रात भी अपने कुएं पर बने मकान के सामने छप्पर में सो रहा था। सूरजभान के घर उसकी बहन रामबाई आई है जो रात को करीब 11 बजे तक सूरजभान के साथ बातें कर रही थी। इसके बाद बहन अंदर जाकर सो गई जबकि सूरजभान अपने छप्पर में सो गया। सुबह करीब साढे़ पांच बजे मृतक की पुत्रवधू सुनीता दूध निकालने छप्पर में गई तो वहां भैंस नही मिली। उसने अपने ससुर को आवाज लगाई लेकिन कोई हरकत नहीं होने पर उन्होंने रामबाई को सारी बात बताई। रामबाई ने छप्पर में जाकर भाई की चादर हटाकर उसे जगाने लगी तो खून से लथपथ चेहरा देखकर रोने लगी। रोने की आवाज सुनकर सुनीता और आस पड़ोस लोग मौके पहुंचे।  
विज्ञापन


यह है सूरजभान का परिवार
मृतक की पत्नी विद्या देवी का करीब दस वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। सूरजभान के दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा लड़का संजय कुमार दिल्ली पुलिस में है वह परिवार सहित तीन साल से वहीं रह रहा है। उसका छोटा बेटा प्रदीप अपने बच्चों के साथ साथ रहता है। वह पिता के साथ मिलकर जमींदारी का कार्य करता है। शनिवार सायं वह हरियाणा पुलिस का टेस्ट देने यमुनानगर चला गया था। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर प्रदीप को वापस बुला लिया गया। वह दोपहर एक बजे तक गांव पहुंच सका। बड़ा बेटा भी संजय कुमार सुबह करीब नौ बजे साथियों सहित गांव पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने किया मुुआयना
फोरेंसिक टीम के डॉ. मुकेश कुमार और डॉ. बसंत लाल ने शव का बारीकी से मुआयना किया। तेजधार हथियार के सिर में तीन जगह चोट के गहरे निशान हैं। ओड़ी गई चार में भी खून और कट के निशान मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सोते समय ही वारदात को अंजाम दिया गया है। डॉ. मुकेश कुमार के अनुसार प्रथम दृष्ट्या चोट के निशानों से माना जा रहा है आरोपियों का इरादा सूरजभान को जान से मारने का था। दोपहर करीब डेढ़ बजे गुड़गांव से डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। एएसआई राममेहर सिंह ने नैंसी को जांच की। डॉग चारपाई से पश्चिम दिशा की तरफ करीब 200 गज चला। इस दौरान ग्रामीणों को हुजूम उमड़ पड़ा। मृतक के बड़े लड़के संजय और ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी।


वर्जन:
हत्या को लेकर पुलिस गहनता से जांच कर रही है। सीआईए सहित पुलिस टीमें हत्या के आरोपियों की तलाश में निकल पड़ी हैं। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। बहरहाल शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के लिए महेंद्रगढ़ सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।     - बिरम सिंह, डीएसपी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed