फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnaul news, encroachment, police, tight

अतिक्रमण करने वालों पर चला पुलिस का डंडा

Wed, 10 Aug 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
narnaul news, encroachment, police, tight
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नारनौल में पिछले कई दिनों शहर में अतिक्रमण संबंधी मिल रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर बिना नगर परिषद अधिकारियों व कर्मचारियों के शहर के विभिन्न सड़क मार्गों से अतिक्रमण को हटवाया। वहीं दुकानदारों व रेहड़ी चालकों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी।  

पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर को शहर में आटो चालकों व रेहड़ियों की वजह से जाम लगने व अतिक्रमण संबंधी शिकायतें मिल रही थी। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक स्वयं मंगलवार सुबह अचानक से अपने स्टाफ व ट्रैफिक स्टाफ  के साथ सबसे पहले बस स्टैंड और इसके बाद महावीर चौक पर अतिक्रमण हटवाया। उन्होंने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को लताड़ लगाते हुए हिदायत दी की वे अपनी दुकानों के सामने रेहड़ी न लगने दे। वहीं मोटर साइकिल चालक को भी रोड पर खड़ी न करने दे। उन्होंने सभी दुकानदारों से कहा कि जिस दुकान के आगे वाहन या रेहड़ी लगी पाएगी, उस दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ऑटो चालकों के डीएल भी किए चेक
अतिक्रमण करने वाले पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक एसएचओ को भी सख्त आदेश देते हुए कहा कि आटो व रेहड़ी चालकों को एक जगह खड़ा न होने दे। वहीं अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करे। ताकि वह दोबारा अतिक्रमण करने से परहेज करे। इसके अलावा आटो चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी चेक किए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed