फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul: Mahapanchayat organized in Tajpur village by Bahujan Samaj Party

Narnaul: खेतों में चोरी को लेकर महापंचायत, पुलिस को दिया दस दिन का समय, नहीं तो होगा तहसील का घेराव

Sun, 11 Jun 2023 02:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 11 Jun 2023 02:13 PM IST
सार

अतरलाल ने कहा कि जिला पुलिस प्रशासन ने आज भारी पुलिस बल तैनात करके महापंचायत में आने वालों को भयाक्रांत करने और रोकने का काम किया है। यदि चोरों के खिलाफ इस बल को तैनात किया जाता तो चोरियां नहीं होती। उन्होंने कहा कि चोरी की घटनाओं को लेकर किसान चिंतित तथा डर के साए में जीने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
Narnaul: Mahapanchayat organized in Tajpur village by Bahujan Samaj Party
नारनौल में महापंचायत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

किसानों के खेतों और ट्यूबवेलों से फव्वारा नोजल व कृषि उपकरणों की हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, चोरों को गिरफ्तार कर माल बरामद करने की मांग को लेकर बहुजन समाज पार्टी द्वारा ताजपुर गांव में महापंचायत आयोजित की गई। पंचायत की अध्यक्षता बसपा नेता अतरलाल एडवोकेट ने की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में महापंचायत हुई। इस महापंचायत में आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया तथा चोरों को गिरफ्तार करने में पुलिस प्रशासन की असफलता पर रोष प्रकट किया। 

विज्ञापन


महापंचायत में सर्वसम्मति से दो प्रस्ताव पास किए गए। पहले प्रस्ताव में चोरी की घटनाओं का सुराग लगाने, चोरों को गिरफ्तार करने तथा माल बरामद करने में पुलिस की विफलता पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। दूसरे प्रस्ताव में चेतावनी दी गई कि दस दिन के अंदर पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर माल बरामद नहीं किया तो बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता पीड़ित किसानों के साथ अटेली तहसील कार्यालय का घेराव करेंगे। 
विज्ञापन


अतरलाल ने कहा कि जिला पुलिस प्रशासन ने आज भारी पुलिस बल तैनात करके महापंचायत में आने वालों को भयाक्रांत करने और रोकने का काम किया है। यदि चोरों के खिलाफ इस बल को तैनात किया जाता तो चोरियां नहीं होती। उन्होंने कहा कि चोरी की घटनाओं को लेकर किसान चिंतित तथा डर के साए में जीने को मजबूर हैं। पुलिस की लचर व लापरवाह कार्रवाई को लेकर किसानों में भारी रोष व्याप्त है। अनेक किसानों ने कहा कि पहले भी खेतों में नोजल चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। उसकी शिकायत पीड़ित किसानों ने थाना में दर्ज करवाई है, परंतु पुलिस चोरों को गिरफ्तार करने में तथा माल बरामद करने में असफल रही है। इसके कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जिला प्रशासन से थानों में पुलिस की नफरी बढ़ाने की मांग भी की। इस अवसर पर भाग सिंह चेयरमैन, कैलाश सेठ, हनुमान, पवन कुमार, कैलाश, राम सिंह, रोहतास, मुकेश, धर्मपाल, राजेंद्र, यादराम, रामचरण, लक्ष्मीनारायण, जगराम, परमानंद, संतलाल, बद्री प्रसाद शर्मा, रामनिवास, अजय शर्मा, विजय सिंह, करमपाल, अनूप सिंह, भरत सिंह, मिंटू, विक्रम, राज कुमार, सुभाष, पन्नालाल, रामनिवास, महेश शर्मा, पवन शर्मा, बाबूलाल, राजकुमार, सुमित, अभय सिंह, रामवीर, दीपक, विकास, नवीन, राहुल, संदीप, रवि कुमार, मीर सिंह, रणधीर सिंह, राजाराम, सुबेसिंह व मुकेश सहित ताजपुर व आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed