फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul: Love marriage dispute; Committee formed to create mutual brotherhood in Dholeda and Bigopur village

Narnaul: प्रेम विवाह विवाद... धौलेड़ा और बिगोपुर गांव में आपसी भाईचारा बनाने के लिए बनी कमेटी

Mon, 17 Jun 2024 10:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 17 Jun 2024 10:47 PM IST
सार

31 गांवों की महापंचायत हुई है। दोनों गांव से सात-सात लोगों की समिति बनाने का फैसला किया गया है। 

विज्ञापन
Narnaul: Love marriage dispute; Committee formed to create mutual brotherhood in Dholeda and Bigopur village
गांव बिगोपुर में आयोजित पंचायत के अंदर भाग लेते ग्रामीण। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के नारनौल के धौलेडा गांव की युवती और बिगोपुर गांव के युवक के प्रेम विवाह का मामला शांत होता नहीं दिखाई दे रहा है। प्रेम विवाह से दोनों गांवों में बिगड़े आपसी रिश्ते सुधारने के लिए 31 गांवों के प्रतिनिधियों की बिगोपुर गांव में सोमवार को महापंचायत हुई। इसमें रिश्ते सुधारने के लिए दोनों गांवों के सात-सात लोगों का एक दल बनाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


बिगोपुर गांव में हुई महापंचायत में 31 गांव के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। महापंचायत में मौजूद सभी लोगों ने आपसी भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया। फैसला लिया गया कि धौलेड़ा और बिगोपुर गांव के सात-सात लोगों का एक दल बनाया जाएगा। इसके बाद 31 गांव के प्रतिनिधि बैठक करवाएंगे। इसमें आपसी रिश्ते सुधारने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


क्या था मामला
धौलेड़ा गांव की युवती और बिगोपुर गांव के युवक ने बीते सप्ताह परिवारवालों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद से दोनों गांवों के बीच विवाद पैदा हो गया है। प्रेम विवाह के बाद धौलेड़ा गांव में 13 जून को छह गांवों की पंचायत हुई थी। इसमें बिगोपुर गांव के किसी भी व्यक्ति का धौलेड़ा में प्रवेश रोक दिया था। यहां तक की गांव में दुकानें खोलने से भी रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक में काम कराने नहीं जा पा रहे बिगोपुर के लोग
बिगोपुर के ग्रामीणों का धौलेड़ा में प्रवेश बंद होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। बिगोपुर गांव के लोग धौलेड़ा में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं। बिगोपुर के ग्रामीणों का कहना है कि उनका धौलेड़ा गांव में स्थित बैंक में खाता है। वह अपने काम कराने बैंक भी नहीं जा पा रहे हैं। पंचायत में मौजूद गणमान्य लोगों का कहना था कि लड़की को उनके माता-पिता के पास भेजने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों गांवों का भाईचारा बने रहने का प्रयास किया जा रहा है।


युवक-युवती चले गए हैं कोर्ट
परिवार के खिलाफ जाकर शादी करने वाले युवक और युवती ने कोर्ट में पेश होकर सुरक्षा मांगी थी। इसके बाद से उन्हें पुलिस सुरक्षा में रखा गया है। वहीं, ग्रामीण भी मामला कोर्ट में होने की वजह से फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed