फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul is in the dangerous zone of earthquake: Dharam Pal

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल भूकंप के खतरनाक जोन आता है

Mon, 30 Jun 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 30 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Narnaul is in the dangerous zone of earthquake: Dharam Pal
फोटो 6धर्मपाल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के द्वारा किया गया ट्वीट। स्रोत: सोशल मीडिया
नारनौल। नारनौल में शनिवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसका केंद्र डूलाना के पास सलीमाबाद गांव में रहा। भूकंप की तीव्रता 2.8 रही। केंद्र धरती के अंदर 5 किलोमीटर की गहराई में था।
विज्ञापन

भूकंप से कोई हानि नहीं हुई। यदि रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 6 या इससे अधिक होती तो बहुत जनधन हानि हो सकती थी। विज्ञान मंच के जिला संयोजक धर्मपाल शर्मा ने बताया कि नारनौल भूकंप के खतरनाक जोन आता है। भूकंप का आना तो रोक नहीं सकते हैं। आपदा के स्वरूप को पहचान कर जागरूक जरूर किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आग बुझाने का यंत्र घर और कार्यालय में होना चाहिए, ताकि आग लगने की दशा में उस पर नियंत्रण कर सके। सेल से चलने वाला रेडियो अवश्य रखें, क्योंकि भूकंप के समय अन्य संचार माध्यम ध्वस्त हो जाते हैं। कम से कम तीन चार लीटर पीने का पानी प्रत्येक व्यक्ति के लिए उपलब्ध होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम से कम तीन दिन का आवश्यकता अनुसार पौष्टिक एवं खराब न होने वाली खाद्य पदार्थ का भंडारण जरूर होना चाहिए। प्रथम उपचार किट जिसमें आधारभूत दवाइयां जरूर अपने घर में रखें। उन्हाेंने कहा कि दिल्ली और आसपास के इलाकों को भू वैज्ञानिकों ने जोन चार में रखा है। इस क्षेत्र में 7.9 तीव्रता तक का भूकंप आ सकता है, जिसमें जन धन की बहुत अधिक हानि हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed