फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul: CM Naib Singh Saini gave the Best Sarpanch award to Nirpur Rajput's Sarpanch Ratanpal Singh Chauhan

Narnaul: सीएम नायब सिंह सैनी ने दिया नीरपुर राजपूत के सरपंच रतनपाल सिंह चौहान को बेस्ट सरपंच का अवार्ड

Sat, 22 Mar 2025 04:31 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 22 Mar 2025 04:31 PM IST
सार

नीरपुर राजपूत के सरपंच की इस उपलब्धि पर उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बधाई दी है। साथ ही जिला के अन्य गांव के सरपंचों को भी इनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया है। इसके अलावा इस गांव को नशा मुक्त हरियाणा के तहत नशा मुक्त गांव घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Narnaul: CM Naib Singh Saini gave the Best Sarpanch award to Nirpur Rajput's Sarpanch Ratanpal Singh Chauhan
सरपंच रतनपाल सिंह चौहान - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने शनिवार को गांव नीरपुर राजपूत के सरपंच रतनपाल सिंह चौहान को पंचकूला के ताऊ देवलाल स्टेडियम में बेस्ट सरपंच के अवार्ड से सम्मानित किया। इस श्रेणी में पूरे हरियाणा के तीन सरपंचों को चुना गया है।

विज्ञापन


उपायुक्त डॉ. विवेक भारती तथा पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ व अन्य अधिकारी समय-समय पर गांव नीरपुर राजपूत में पहुंच कर सरपंच तथा ग्रामीणों को प्रोत्साहित करते रहे हैं। गांव के सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्टेडियम में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों व ग्रामीणों के बीच क्रिकेट मैच भी होता रहा है।
विज्ञापन


सरपंच रतनपाल सिंह चौहान ने गांव में जल बचाने के लिए अथक प्रयास किए हैं। गांव के घरों से निकलने वाले बारिश के पानी व गंदे पानी के लिए अलग-अलग तालाब खुदवाया गया है ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और भूमिगत जल को रिचार्ज किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में समय-समय पर जल बचाने के लिए प्रेरणा शिविरों का आयोजन भी होता रहा है। इसके अलावा जगह-जगह साफ-सफाई करवाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित भी किया। वहीं सीएसआर के माध्यम से गांव में लगभग एक करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।


नीरपुर राजपूत के सरपंच की इस उपलब्धि पर उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बधाई दी है। साथ ही जिला के अन्य गांव के सरपंचों को भी इनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया है। इसके अलावा इस गांव को नशा मुक्त हरियाणा के तहत नशा मुक्त गांव घोषित किया गया है। डीसी ने कहा कि अगर इच्छा शक्ति मन में हो तो कोई भी कार्य किया जा सकता है। आसपास के सभी सरपंचों को इस गांव में आकर विकास कार्यों को देखना चाहिए। यह गांव अन्य गांव के लिए रोल मॉडल का कार्य कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed