फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Nari Shakti Wall was installed regarding Nari Shakti Vandan Act.

Mahendragarh-Narnaul News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर लगी नारी शक्ति वॉल

Mon, 13 Apr 2026 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Nari Shakti Wall was installed regarding Nari Shakti Vandan Act.
नारनौल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर चल रहे राज्यव्यापी जागरूकता अभियान की तैयारियों की समीक्षा सोमवार को की गई। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने 20 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने जानकारी दी कि जिले में प्रमुख स्थानों पर नारी शक्ति वॉल स्थापित कर दी गई हैं। इनमें लघु सचिवालय, नगर परिषद कार्यालय और पुराने लघु सचिवालय भवन शामिल हैं।
विज्ञापन

इन वॉल्स के माध्यम से महिलाएं अपने विचार साझा कर सकेंगी और इस पहल के प्रति अपनी भागीदारी दर्ज कर पाएंगी। प्रशासन ने बताया कि आने वाले दिनों में अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी ऐसी वॉल्स स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने बताया कि अभियान के तहत पूरे प्रदेश में जन-जागरूकता और सहभागिता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 12 से 15 अप्रैल के बीच प्रमुख स्थानों पर टाउन हॉल कार्यक्रम होंगे जिनमें महिला नेताओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

इसके अलावा 16 अप्रैल तक महिला सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इनमें महिला वक्ताओं की भागीदारी के साथ समुदाय स्तर पर संवाद को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही 15 और 16 अप्रैल को प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में नारी शक्ति पदयात्राओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें विद्यार्थियों, स्वयं सहायता समूहों, एनसीसी और एनएसएस स्वयंसेवकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed