फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narada Moha staged in two Ramlilalas of the city

Mahendragarh-Narnaul News: शहर की दो रामलीलाला में नारद मोह का मंचन

Wed, 02 Oct 2024 05:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 02 Oct 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Narada Moha staged in two Ramlilalas of the city
महेंद्रगढ़। शहर में दो स्थानों पर सोमवार रात से भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन शुरू हो गया। श्री आदर्श रामलीला में नारद मोह व शिव तलहटी का मंचन हुआ। परिषद के मंचन का शुभारंभ अवसर पर हरीश भारद्वाज व सुरेंद्र यादव अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

रामलीला परिषद में नारद मोह की लीला के दौरान पहली बार मंच पर नारद का अभिनय कर रहे नैतिक तनेजा ने अपने संवाद से नारद के चरित्र को जीवंत कर दिया। इंद्र के अभिनय में सतीश श्रवण व कामदेव के अभिनय में दलीप गोस्वामी ने सुंदर गायकी के साथ दर्शकों पर छाप छोड़ी। विष्णु के अभिनय में रवि सैनी, शीलनिधि के अभिनय में विक्की प्रजापत ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन

नारद मोह की लीला का आगाज करते हुए शंकर के अभिनय में सुनील यादव व पार्वती के अभिनय में विजय उर्फ बिट्टू सैनी भी छाए रहे। रामलीला में गणेश पूजन व नारदमोह की लीला का मंचन किया गया। रामलीला परिषद के संरक्षक घीसा राम सैनी की ओर से गणेशजी का केक काटकर अभिवादन किया। इस दौरान संगीतकार रामावतार शास्त्री, संरक्षक अनिल कौशिक, महानिदेशक गिरीश कानोड़िया, उपप्रधान राजेश लवानिया, रामचंद्र जांगड़ा, निदेशक प्रमोद तिवाड़ी, प्रबंधक सोहनलाल, कुलदीप कानोड़िया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
फोटो संख्या: 66 से 67
श्री आदर्श रामलीला में नारद मोह, शिव तलहटी की लीला दिखाई
महेंद्रगढ़। शहर की सब्जी मंडी के नजदीक श्री आदर्श रामलीला कमेटी के रंगमंच पर नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। रामलीला में मुख्य अतिथि राव दान सिंह ने लगातार 33वीं बार रामलीला का शुभारंभ किया।
अध्यक्षता नगरपालिका चेयरमैन रमेश सैनी ने की। विशिष्ठ अतिथि भगत सिंह एडवोकेट रहे। राव दान सिंह ने कहा कि रामलीला का आयोजन भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। हम सभी को श्री राम के आदर्शों पर चलना चाहिए।

मंचन के दौरान नारद का अभिनय हरिशंकर कौशिक, इंद्र कुलदीप सैनी, कामदेव नवीन, काला देव भगवान सैनी, भगवान शंकर लक्की वशिष्ठ, पार्वती मानव, शिवगण केशव अग्रवाल, भगवान सिंह, ब्रह्मा प्रकाश सैनी, लक्ष्मी मनीत सैनी, विष्णु सुरेश गोस्वामी, शीलनिधि मुकेश सैनी ने किया। नारद बने हरिशंकर कौशिक ने अपने अभिनय में अपनी वाक्य शैली मधुर वाणी से नारायण-नारायण गाना गाकर स्वर व संगीत के समावेश से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिव तलहटी, कामदेव इंद्र संवाद, कामदेव का नारद की तपस्या भंग न कर पाना, विष्वमोहिनी विवाह, नारद के द्वारा विष्णु को श्राप देने की भगवान राम की मानवीय लीला का मंचन किया गया। मंच सज्जा निदेशक जोगेंद्र सेठ व मोई गुर्जर के द्वारा की गई। इस मौके पर कमेटी के पूर्व प्रधान प्रो. हरि सिंह यादव, महासचिव मनोहर लाल यादव, खजांची जुगल किशोर राजस्थानी, निर्देशक सुरेश गोस्वामी, केशव संघी, किशन चौधरी, सुरेंद्र बेरावास, मदन सिंह, मैनपाल यादव, धीरज यादव, मोहन जोशी, एडवोकेट सुनीता, कृष्ण यादव, धर्मेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed