{"_id":"60a92b708ebc3e29c02633bf","slug":"nangal-distributri-jcb-65-tree-narnol-news-rtk609595869","type":"story","status":"publish","title_hn":"नांगल डिस्ट्रीब्यूट्री पर जेसीबी से उखाड़े 65 पेड़,, वन दरोगा ने पुलिस को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नांगल डिस्ट्रीब्यूट्री पर जेसीबी से उखाड़े 65 पेड़,, वन दरोगा ने पुलिस को दी शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनीना-अटेली रोड पर गांव ककराला की सीमा में शुक्रवार रात्रि को नांगल डिस्ट्रीब्यूट्री से कपूरी तक नहर पर लगभग दो किलोमीटर की लंबाई में पॉपलैंड की मद्द से 65 हरे पेड़ों की कटाई की गई है। वन दरोगा राजबीर सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
शुक्रवार रात्रि को नांगल डिस्ट्रीब्यूट्री पर गांव ककराला की सीमा में पॉपलैंड की मद्द से जेसीबी से हरे पेड़ों को उखाड़े जा रहे थे। ग्रामीण ने पेड़ों का उखाड़ते देखकर ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली तथा कार्य को बीच में ही रुकवाया तथा संबंध विभाग को सूचना दी। जिसके बाद सभी लोग पॉपलैंड को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद शनिवार सुबह नहर विभाग के अधिकारियों ने सुबह मौके पर पहुंचकर पेड़ों की गिनती कर आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। इस दौरान वन विभाग के गार्ड संजय, वन दरोगा राजबीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर उखाड़े गए पेड़ों की गिनती की और आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्यवाई का आश्वासन दिया। वन विभाग ने पेड़ों को अपने कब्जे में ले लिया।
वन दरोगा ने पुलिस में दी शिकायत
वन दरोगा राजबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात्रि को चरखी दादरी एक व्यक्ति ने नांगल डिस्ट्रीब्यूट्री पर 65 पेड़ उखाड़े गए हैं जिसमें से 57 पेड़ कीकर व 8 पेड़ नीम के हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी बिजेंद्र के खिलाफ एक मामला पर्यावरण न्यायालय फरीदाबाद में विचाराधीन है। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
जब इस विषय में नहर विभाग के एसडीओ शमशेर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पेड़ों को उखाड़ने के लिए कोई आदेश नहीं दिए थे। मामले की जांच के लिए जेई दरियाव सिंह को मौके पर भेजा हुआ है। -शमशेर सिंह, एसडीओ, नहर विभाग।