{"_id":"611beb098ebc3e0412617953","slug":"nangal-chaudhary-got-dead-leopard-narnol-news-rtk621190291","type":"story","status":"publish","title_hn":"नांगल चौधरी के पास तेंदुए का शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नांगल चौधरी के पास तेंदुए का शव मिलने से सनसनी
विज्ञापन
तेंदूए की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच करती हुई।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगल चौधरी। गांव नायन की ढाणी चीमा वाली में सोमवार देर शाम एक तेंदुए का शव मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर नांगल चौधरी थानाध्यक्ष मेहर चंद की अगुवाई में पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची।
तेंदुए के शव को देखने के बाद पुलिस ने वन विभाग को सूचित किया। रात को ही वन विभाग के अधिकारी रजनीश कुमार की अगुवाई में कर्मचारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि जहां तेंदुआ मरा हुआ था उसके आसपास किसी अन्य जानवर के भी निशान देखे गए। ग्रामीणों की बात को मानते हुए सर्च अभियान भी चलाया लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने के बाद संबंधित कर्मचारियों ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए महेंद्रगढ़ ले गए।
ग्रामीणों ने बताया कि 2 दिन पहले गांव से कुछ भेड़ लापता हो गई थीं। अब कयास लगाया जा रहा है कि गायब हुई भेड़ इस तेंदुए का ही शिकार बन गई। ग्रामीणों ने कहा कि यह पता लगाया जाए कि इस तेंदुए को किसने मारा है, क्योंकि तेंदुए के शरीर पर कुछ जगह घाव के निशान देखे गए हैं। ऐसे में इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि किसी दूसरे जानवर के साथ इस तेंदुए की भिड़ंत हुई हो जिसमें यह तेंदुआ मारा गया हो। ग्रामीणों ने प्रशासन से संपूर्ण क्षेत्र में सघनता से सर्च अभियान चलाकर ग्रामीणों की दहशत दूर करने का आह्वान किया।