फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Nalvati region faces disappointment again: Vijay

नलवाटी क्षेत्र को फिर मिली निराशा : विजय

Mon, 24 Aug 2026 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Nalvati region faces disappointment again: Vijay
नारनौल। जननायक जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता विजय छीलरो ने बताया कि लॉजिस्टिक हब से नांगल चौधरी व नलवाटी क्षेत्र के लोगों को बड़ी उम्मीदें थीं। जनता को विश्वास था कि मुख्यमंत्री कोई विशेष घोषणा करेंगे व नागल चौधरी हल्के के विकास के लिए स्पेशल ग्रांट की सौगात देंगे, लेकिन लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े प्रोजेक्ट के उद्घाटन के मौके पर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं, रोजगार, सड़क, पेयजल, सिंचाई, बिजली और स्थानीय विकास को लेकर कोई ठोस घोषणा न होना बेहद निराशाजनक है। नलवाटी क्षेत्र को हर बार विकास के बड़े दावों के बीच सिर्फ आश्वासन ही मिलते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed