{"_id":"6824d629d5c72c173809e68f","slug":"nagar-panchayat-has-invited-tenders-for-road-construction-situation-will-improve-with-lakhs-of-rupees-narnol-news-c-196-1-nnl1004-124590-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नप ने सड़क निर्माण के लिए लगाए टेंडर, लाखों रुपये से सुधरेगी हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नप ने सड़क निर्माण के लिए लगाए टेंडर, लाखों रुपये से सुधरेगी हालात
विज्ञापन
फोटो नंबर-16नारनौल नगर परिषद कार्यालय।
नारनौल। शहर की गलियों में अब टूटी सड़क नहीं रहेगी। अब नगर परिषद की तरफ से विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को लेकर टेंडर लगाया गया है। इससे आमजन को टूटी सड़कों पर हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे।
विभिन्न वार्डों में सड़क निर्माण होने से अब लोगों की नाराजगी अपने वार्ड पार्षद से भी दूर होगी। वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में विकास कार्याें के लिए हाउस की बैठकों में भी लगातार प्रस्ताव दे रहे थे। नगर परिषद की तरफ से मोती नगर में महावीर के घर से बालाजी मैचिंग सेंटर और बिजेंद्र के घर से कृष्ण तक 14.73 लाख रुपये में सड़क निर्माण कार्य होगा।
वहीं, वार्ड नंबर पांच में मुख्य रास्ते से संतरो के मकान तक 4.65 लाख रुपये में निर्माण कार्य किया जाएगा। वार्ड नंबर पांच में रोहताश गोसाई से बाबूलाल गोसाई के घर तक 1.69 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड नंबर पांच में ही नरेश के घर से भूपेंद्र तक गली निर्माण पर 3.81 लाख रुपयेख खर्च होंगे।
विज्ञापन
वार्ड नंबर 30 के केशव नगर में रामनिवास के घर से महावीर सैनी की दुकान तक तथा अनिल के घर से सरिता देवी के घर तक गली निर्माण पर 14.93 लाख रुपये खर्च होंगे। मोडावाला मंदिर के पीछे पुल निर्माण के लिए वार्ड नंबर छह में 2.11 लाख रुपये में बनाया जाएगा। केशव नगर में गली नंबर 3 के पुनर्निर्माण पर 10.89 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
वार्ड नंबर 10 में विभिन्न गलियों, सड़कों, नालियों, जालियों और फ्रेम पर 7.62 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड नंबर 13 में दीपू की दुकान से मंदिर तक सड़क निर्माण पर 21.35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वार्ड नंबर एक में जोहड़ की चहारदीवारी के निर्माण पर 5.08 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा अन्य वार्डों में भी नगर परिषद की तरफ से टेंडर लगाए गए हैं। जहां टेंडर छुड़ने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा।