फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   mustard loss survey complet

रसों की 2567 हेक्टेयर फसल में 75 फीसदी तक नुकसान, 11500 किसानों को मिलेगा लाभ

Sat, 04 Apr 2020 09:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
mustard loss survey complet
जिले में ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान का सर्वे पूरा हो गया है। ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का अब जल्द ही किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। विभाग के पास 16500 किसानों ने मुआवजे के लिए आवेदन किया था। 209 गांवों में अधिक नुकसान की शिकायत मिलने पर एसडीएम व तहसीलदार ने सर्वे कर रिपोर्ट सौंप दी है। कुल 351 गांवों का सर्वे हुआ है। जिले में सरसों की 20976 हेक्टेयर में 25 फीसदी, 20677 हेक्टेययर में 50 फीसदी, 2567 हेक्टेयर में 75 फीसदी और 50 हेक्टेयर में सौ फीसदी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जसविंद्र ने बताया कि मार्च में ओलावृष्टि से किसानों की सरसों, गेहूं, चना व जौ की फसल खराब हो गई थी। ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों के मुआवजे के लिए विभाग ने किसानों से आवेदन मांगे थे। जिसमें 16500 किसानों ने मुआवजे के लिए आवेदन किया था। 209 गांवों में अधिक नुकसान की शिकायत मिलने पर एसडीएम व तहसीलदार ने सर्वे कर विभाग को रिपोर्ट सौंप दी है। 142 गांवों में कम शिकायतें आई थी। इन गांवों को अधिकारियों ने दौरा कर रिपोर्ट तैयार की है। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने फसल इंश्योरेंश कराया हुआ है, उन किसानों के आवेदन लिये गये है। 16500 आवेदनों में पांच हजार आवेदनों सही नहीं मिले हैं। इन किसानों का ऑनलाइन जमीन के रिकार्ड में कमी मिली है। ऐसे किसानों की बैंक से डिटेल ली जा रही है। अगर बैंक से इंश्योरेंश करने में गलती हुई है तो इसका भुगतान किसानों को बैंक करेगा।
विज्ञापन

ऐसे समझे नुकसान
नारनौल व अटेली ब्लॉक में 50 से 75 फीसदी नुकसान 75 हेक्टेयर सरसों की फसल हुई है। नांगल चौधरी में सरसों की फसल 256, कनीना ब्लॉक मेें 2151 व महेंद्रगढ़ में दस हेक्टेयर सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। गेहूं में सबसे अधिक नुकसान अटेली में हुआ है। यहां पर 150 हेक्टेयर गेहूं की सफल 50-75 फीसदी तक नुकसान हुई है। इसके बाद महेंद्रगढ़ में तीस हेक्टेयर में फसल को नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि में कनीना ब्लॉक में 2151 हेक्टेयर सरसों की फसल में 50 से 75 फीसदी तक नुकसान हुआ है। नांगल चौधरी 50 हेक्टेयर सरसों में 75-100 फीसदी तक नुकसान हुआ है। जिले में सरसों की 20976 हेक्टेयर 25 फीसदी, 20677 हेक्टेययर में 50 फीसदी, 2567 हेक्टेयर 75 फीसदी और 50 हेक्टेयर में सौ फीसदी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed