{"_id":"65de201e1b20a9f2bd02d67e","slug":"muskaan-and-himanshi-first-in-200-meter-running-event-narnol-news-c-196-1-nnl1003-109784-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 200 मीटर दौड़ स्पर्धा में मुस्कान व हिमांशी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 200 मीटर दौड़ स्पर्धा में मुस्कान व हिमांशी प्रथम
Tue, 27 Feb 2024 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 27 Feb 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल की 35वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को पुलिस लाइन खेल ग्राउंड में हुआ। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।
खेलकूद प्रतियोगिता की 200 मीटर दौड़ में मुस्कान व हिमांशी प्रथम रहीं। वहीं नेहा दूसरे व रेनू तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में प्रथम रीना, द्वितीय प्रिया व भारती तीसरे स्थान पर रहीं। गोला क्षेपण में पूनम प्रथम, रितिका दूसरे व प्रिया तीसरे स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी तथा राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के प्राचार्य डॉ. मनीराम लांबा रहे। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ज्ञानचंद राणा ने की। महाविद्यालय की खेल प्रभारी डॉ. सुमन यादव ने बताया कि इन दो दिवसीय प्रतियोगिताओं का आयोजन शहर के पुलिस लाइन स्थित मैदान पर किया जा रहा है तथा इसमें छात्राएं दौड़, कूद व क्षेपण जैसी खेल प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखा रही हैं। छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. मनीराम लांबा ने कहा कि खेलों के क्षेत्र में भी छात्रों के लिए अपार संभावनाएं हैं। महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉक्टर यशपाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय की खेलों में रुचि रखने वाली छात्राओं ने अपना पूरा दम खेल के मैदान पर दिखाया।