फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Murder case registered against six on wife's complaint

पत्नी की शिकायत पर छह के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज

Sat, 25 Jun 2022 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Murder case registered against six on wife's complaint
महेंद्रगढ़। गांव बुडीन में संदिग्ध परिस्थितियों में 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने पुलिस को शिकायत देकर छह लोगों पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

गांव बुडीन निवासी शीला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति प्रदीप को शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर हत्या की गई है। शुक्रवार शाम को साढ़े चार बजे मेरे पति के फोन पर गांव के ही देशराज उर्फ झल्लू, सिकंदर, सुबेसिंह, सतीश निवासी बुडीन का फोन आया कि बीएसएनएल के टावर पर आजा तेरे पैसे का हिसाब कर देते हैं तब प्रदीप उसे बताकर उन लोगों के पास चला गया। जब उसका पति आठ बजे तक घर नहीं आया तो उसने फोन किया तो प्रदीप ने बताया कि हम लोग साथ हैं। कुछ देर में घर आ जाएंगे।
विज्ञापन

शीला देवी ने बताया कि रात को साढे़ नौ बजे पति को देवेंद्र व संदीप निवासी बुडीन बाइक से घर के बाहर छोड़कर चले गए। घर में आते ही वह उल्टी कर रहा था। पूछताछ में प्रदीप ने बताया कि उन लोगों ने मेरे कोरे कागज पर अंगूठे के निशान जबरदस्ती लगवा लिये। इसके उपरांत आरोपियों में से एक का फोन आया और प्रदीप के घर पहुंचने की जानकारी मांगी। इसके बाद पत्नी द्वारा पूछने पर आरोपी ने बताया कि हम लोगों ने अपना काम कर दिया है। कुछ देर बाद अपने आप पता चल जाएगा और फिर उसने फोन काट दिया। शीला देवी ने बताया कि उसके पति प्रदीप के कपड़ों पर अंगुठे पर और हाथ की हथेली पर स्टांप पैड की स्याही का निशान भी थे। परिजन उसे उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया। उसके उपरांत परिजन उसे नारनौल के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों ने जब सिकंदर से फोन पर पूछा कि आप लोगों ने प्रदीप के साथ क्या किया है। तो उसने कहा कि हमने उसको जहर दे दिया है। प्रदीप ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार को नागरिक अस्पताल में शीला देवी के ब्यान पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने गांव बुडीन निवास देशराज उर्फ झल्लू, सिकंदर, सुबेसिंह, सतीश, देवेंद्र और संदीप के विरुद्घ हत्या का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed