फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   murder,case file,mahendergarh,news

भतीजों ने रंजिश के चलते चाचा समेत सात की लाठी-डंडों से की पिटाई, चाचा की मौत

Sat, 21 Nov 2020 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
murder,case file,mahendergarh,news
गोलवा गांव में वीरवार की शाम चाचा और भतीजों के बीच आपसी रंजिश में मारपीट हो गई। इसमें चाचा की मौत हो गई, जबकि दो बेटे व महिलाओं समेत कुल सात लोग घायल हो गए। निजामपुर पुलिस चौकी ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों पर हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गोलवा गांव में बिरजू लाल उर्फ बृज लाल (65) परिवार के साथ रहता है। मीना की नांगल खान से बृजलाल और उसके दो बेटे वीरवार की शाम करीब सात बजे घर लौटे। बृजलाल के बड़े भाई झाबर के लड़के भी पड़ोस में रहते हैं। दोनों के बीच पहले से एक मामले को लेकर रंजिश चली आ रही है। इसी बात को लेकर दोनों में देर शाम झगड़ा हो गया। आरोप हैं कि झाबर के बेटे अशोक, सहीराम और विक्रम ने मिलकर लाठी-डंडों से बृजलाल और उसके दो बेटों, महिलाओं समेत सात लोगों की जमकर पिटाई कर दी। मामला बढ़ने पर गांव के लोगों ने बीच बचाव कराया। मारपीट में बृजलाल व उसके बेटे हेतराम व मुकेश, पूनम समेत अन्य को गंभीर चोट आई। सभी को नांगल चौधरी सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। जहां पर बृजलाल और उसके दोनों बेटों को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद तीनों को सिंघाना स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान बृजलाल की मौत हो गई। वहीं दोनों बेटों को जयपुर रेफर कर दिया गया। जहां पर हेतराम की तबीयत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

निजामपुर चौकी प्रभारी रामेश्वर ने बताया कि बृजलाल के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि बृजलाल के एक बेटे की हालात गंभीर है। प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिजनों ने बताया कि बृजलाल की बेटी की शादी राजस्थान के एक गांव में हुई है। इसी गांव अशोक की बहन की शादी हुई है। कुछ साल पहले बृजलाल के दामाद की हत्या हो गई। इसमें अशोक के बहन के परिवार वालों पर हत्या का आरोप है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसी बात को लेकर अशोक समेत अन्य रंजिश रखते थे और बृजलाल को समझौता कराने के लिए दबाव बना रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच वीरवार की शाम झगड़ा हुआ। अशोक समेत अन्य पर हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायल्टी भी हो सकता है कारण
सूत्रों के अनुसार बृजलाल और अशोक के बीच रायल्टी को लेकर भी विवाद चल रहा है। बृजलाल के जमीन से ट्रक समेत अन्य वाहनों से रायल्टी मिलती है। जबकि, पास में अशोक की जमीन है। ऐसे में दोनों के बीच पैसे को लेकर अक्सर विवाद होता रहा है। पुलिस को आशंका हैं कि दोनों के बीच मारपीट के कारण यह भी हो सकता है। गांव के आसपास खनन कार्य होने के कारण काफी संख्या में ट्रक रोड़ी लेकर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed