फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Municipal employees removed encroachment in the market

Mahendragarh-Narnaul News: नगरपालिका के कर्मचारियों ने बाजार में हटाया अतिक्रमण

Tue, 19 May 2026 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Municipal employees removed encroachment in the market
फोटो संख्या:-69 बाला चौक महेंद्रगढ़ पर अतिक्रमण हटाते हुए नगरपालिका कर्मचारी---संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण और यातायात अव्यवस्था को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अतिक्रमण के दौरान मुख्य बाजार, बस स्टैंड रोड, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, बालाजी चौक, आंबेडकर चौक, सीएसडी कैंटीन के व्यस्त क्षेत्रों में सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया।
विज्ञापन

अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अनेक दुकानदारों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। नगर पालिका की टीम दोपहर करीब ढाई बजे ट्रैक्टर ट्रॉली और कर्मचारियों के साथ मुख्य बाजार पहुंची। अधिकारियों ने पहले दुकानदारों को चेतावनी देते हुए सड़क और नालियों पर रखा सामान हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद भी जिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया, उनका सामान जब्त कर लिया गया। अतिक्रमण के दौरान सड़क पर रखे लोहे के स्टैंड, तिरपाल और अन्य सामग्री जब्त की गई। नगरपालिका के अधिकारियों के आदेश पर राजेंद्र दरोगा, रिंकू दरोगा व उनकी टीम ने बाजार में अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाजार में अतिक्रमण के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अनेक बार जाम की स्थिति बन जाती थी जिससे आम जनता परेशान थी। प्रशासन ने पहले भी दुकानदारों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे लेकिन पालन नहीं होने पर यह सख्त कदम उठाया गया।

नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई भी की जाएगी। इस मौके पर दरोगा राजेंद्र कुमार, दरोगा रिंकू सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed