फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   municipal commitee,work,Tender,Road

शहर की सड़कों के गड्ढे दो साल बाद 96 लाख रुपये से भरे जाएंगे

Mon, 22 Jul 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
municipal commitee,work,Tender,Road
लगभग दो वर्ष बाद शहर की सड़कों की हालत सुधरेगी। नगरपालिका ने जर्जर सड़कों के गड्ढे भरने के लिए 96 लाख रुपये का टेंडर ओपन किया है। पालिका की ओर से शहर के सभी 15 वार्डों में 96.76 लाख रुपये से पैचवर्क कराया जाएगा। इसी सप्ताह पालिका सचिव की ओर से वर्क ऑर्डर जारी होगा, जिसके बाद वार्डों की सड़कों पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

पालिका सड़कों का कार्य ठेकेदारों के माध्यम से न करवाकर सोसायटी के माध्यम से करवाया जाएगा। इनमें चार अलग-अलग सोसायटी पैचवर्क का कार्य करेंगी। आदमपुर को ऑपरेटिव सोसायटी 6, खातोद ऑपरेटिव सोसायटी 5, कानौड़ विकास को ऑपरेटिव सोसायटी 2 तथा कनीना बागड़ी सोसायटी 2 वार्डों में काम करेंगी। आपको बता दे कि शहर में 15 वार्ड हैं। इन वार्डों की सड़कों की हालत खस्त हो रखी है। इससे भी बुराहाल बाजार की सड़कों का है। सड़कों में 15 से 20 फुट लंबे गड्ढे बने हुए हैं। सड़कों में एक से दो फीट गहरे गड्ढों के कारण लोगों का सड़कों से पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। दो वर्ष पहले भी नपा ने विभिन्न वार्डों में 75 लाख रुपये का पैचवर्क का कराया था। उसके बाद भी वार्डों के हालत नहीं सुधरे हैं। दो वर्षों में नपा चेयरपर्सन और पार्षदों के बीच आपसी खींचतान विकास कार्य रुके हुए थे। अभी भी आपसी खींचतान में ही नपा चेयरपर्सन रीना गर्ग ने टेंडर लगवा दिए हैं। ये टेंडर दो दिन पहले ही 96.76 लाख रुपये टेंडर खोल दिए हैं। इनमें वार्ड न. 1, 2, 3, 14 और 15 में 99.36-99.36 लाख रुपये तथा शेष वार्डों में 49.58-49.58 रुपये से सड़कों की मरमत की जाएगी। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि नपा सचिव जल्द ही इनके वर्क ऑर्डर जारी कर इन पर काम शुरू करवा देंगे।
विज्ञापन

कब बनेंगी सड़कें
पिछले तीन साल से नगर पालिका क्षेत्र में एक भी सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। दो साल पहले भी पैचवर्क कर काम चलाया गया था। इसके बाद से सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है। अब दोबारा से भी नई सड़कों की बजाए पैचवर्क का काम ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज नारनौल में मीटिंग होने के कारण नपा महेंद्रगढ़ में नहीं जा सके। अभी हम जल शक्ति अभियान में व्यस्त चल रहे हैं। जल्द ही इन टेंडरों का वर्क ऑर्डर जारी कर देंगे।
- नवल किशोर शर्मा, सचिव, नगरपालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed