Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mukesh Saini Appointed District Vice President

Mahendragarh-Narnaul News: मुकेश सैनी बने जिला उपाध्यक्ष

Sun, 26 Apr 2026 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Saini Appointed District Vice President
फोटो 15जिला उपाध्यक्ष को नियुक्ति पत्र सौंपते पदाधिकारी।स्रोत: प्रवक्ता
नारनौल। राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा की एक महत्वपूर्ण बैठक सैनी आश्रम, सलामपुरा में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने की। बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से मुकेश सैनी (मील वाले) को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया और उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा गया। प्रदेश सचिव डॉ. राजेंद्र सैनी ने शिक्षा, संगठन और सामाजिक एकता को समाज के विकास का आधार बताते हुए युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने संगठन की मजबूती को समाज की असली ताकत बताया। बैठक में कई पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed